देश की खबरें | लोग मुझे और मेरी जोड़ीदार को अलग नजरिये से देखते हें लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता: दुती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत की स्टार फर्राटा धाविका दुती चंद ने स्वीकार किया है कि पिछले साल महिला मित्र के साथ प्रेम का खुलासा करने के बाद लोग उन्हें ‘अलग नजरिये से’ देखने लगे लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

नयी दिल्ली, एक जुलाई भारत की स्टार फर्राटा धाविका दुती चंद ने स्वीकार किया है कि पिछले साल महिला मित्र के साथ प्रेम का खुलासा करने के बाद लोग उन्हें ‘अलग नजरिये से’ देखने लगे लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

फिलहाल भारत की सबसे तेज महिला धाविका मानी जाने वाली चौबीस साल की दुती ने समलैंगिक संबंध रखने वालों को साहस दिखाने को कहा।

यह भी पढ़े | कोरोना से महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 77 पुलिस वाले पाए गए पॉजिटिव, 1 की मौत, मरने वालों की संख्या 60 पहुंची.

हैदराबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूत जोएल रीफमैन के साथ आनलाइन बातचीत के दौरान दुती ने कहा, ‘‘किसी को भी कभी भी और किसी से भी प्यार हो सकता है। कोई भी ऐसा करने से पहले जात, धर्म या लिंग के बारे में फैसला नहीं करता।’’

पिछले साल मई में दुती ने खुलासा किया था कि वह ओडिशा में अपने ही गांव की महिला से प्यार करती हैं। उन्होंने कहा था कि लोगों से निजी जिंदगी छिपाने से बेहतर है कि चीजों का खुलासा कर दिया जाए।

यह भी पढ़े | हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, राज्य में 27 जुलाई से खुलेंगे स्कूल- आदेश जारी.

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी जोड़ीदार ने हमेशा मेरा समर्थन किया और मैंने उसे अपने जीवन के लिए चुना है। लोग हमें अलग नजरिये से देख सकते हैं और समलैंगिक कह सकते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि हमें अपना जीवन एक दूसरे के साथ बिताना है।’’

दुती के परिवार ने इस रिश्ते पर आपत्ति जताई थी और उनकी बड़ी बहन ने तो उनसे रिश्ता तोड़ने तक की धमकी दी थी लेकिन दुती झुकी नहीं और उस महिला के साथ ही आगे बढ़ने की इच्छा जताई।

उन्होंने कहा, ‘‘जो भी प्यार करते हैं लेकिन दुनिया से डरते हैं उन्हें साहस दिखाना चाहिए क्योंकि दुनिया हर अच्छी चीज को स्वीकार करने में समय लेती है।’’

दुती ने कहा, ‘‘इसलिए कृपया करके डरे नहीं क्योंकि यह आपका जीवन और आपकी खुशी है।’’

सार्वजनिक तौर पर खुलासा करने के बाद दुती विश्व विश्वविद्यालय खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला ट्रैक एवं फील्ड खिलाड़ी बनी थी। उन्होंने 100 मीटर बाधा दौड़ का खिताब 11.32 सेकेंड के समय के साथ जीता था।

दुती महिला 100 मीटर में 11.26 सेकेंड के समय के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी