देश की खबरें | महामारी के बीच साधारण तरीके से ओणम का उत्सव मना रहे लोग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी की वजह से केरल में ओणम का त्योहार साधारण तरह से मनाया जा रहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, 31 अगस्त कोविड-19 महामारी की वजह से केरल में ओणम का त्योहार साधारण तरह से मनाया जा रहा है।

इस त्योहार के अवसर पर होने वाले बड़े आयोजन इस बार नदारद हैं, क्योंकि ज्यादातर लोग अपने घरों में बंद रहकर ही उत्सव मना रहे हैं।

यह भी पढ़े | Rajasthan: जैसलमेर में हो रही लगातार भारी बारिश से ऐतिहासिक चुंधी गणेश मंदिर का आधा हिस्सा डूबा पानी में, देखें वीडियो.

केरल के शासक एवं महाराजा महाबली की याद में ओणम का त्योहार मनाया जाता है। कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए घरों को फूलों से सजाया गया है।

हालांकि इस अवसर पर पारंपरिक कला का प्रदर्शन और खेलों का आयोजन गांवों और कस्बों में नहीं हो रहा है।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh Floods: मध्य प्रदेश में उतर रहा बाढ़ का पानी, अभी भी नर्मदा नदी खतरे के निशान से 8 फीट ऊपर.

दस दिनी ओणम उत्सव की शुरुआत पर मनाए जाने वाले अथम पर्व पर भी इस बार कोविड-19 का प्रभाव पड़ा है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पी विजनय ने लोगों को इस उत्सव की बधाई दी।

इस त्योहार की बधाई देते हुए विजयन ने कहा कि ओणम आशा का त्योहार है। उन्होंने लोगों से ओणम का उत्सव कोविड-19 के रोकथाम के लिए लागू दिशानिर्देश को ध्यान में रखते हुए मनाने के लिए कहा है।

वर्ष 2018 और 2019 में आई बाढ़ के कारण भी राज्य के कई हिस्सों में ओणम उत्सव फीका रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट