जरुरी जानकारी | डिजिटल बैंकिंग को अपना रहे लोग, यह रुख स्थायी है: एसबीआई चेयरमैन

मुंबई, 23 सितंबर भारतीय स्टैट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन रजनीश कुमार ने बुधवार को कहा कि बड़ी संख्या में ग्राहक अब शाख स्तर पर लेन-देन से बच रहे हैं और डिजिटल तौर-तरीकों को अपना रहे हैं तथा यह बदलाव स्थायी होने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल 100 लेन-देन में केवल सात एसबीआई शाखाओं के जरिये हो रहे हैं जबकि तीन साल पहले 100 लेन-देन में 20 होते थे।

यह भी पढ़े | Aadhaar-Ration Card Linking Last Date: क्या आपने अपना आधार और राशन कार्ड किया लिंक? ऑनलाइन करवाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स.

ग्लोबल बिजनेस समिट में कुमार ने कहा, ‘‘...हम यह देख रहे हैं कि शाखाओं और यहां तक लोग एटीएम से भी दूर हो रहे हैं। एटीएम के जरिये लेन-देन की संख्या प्रतिशत 100 पर 55 से कम होकर 29 पर आ गयी है। दूसरी तरफ मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट के जरिये होने वाले डिजिटल लेन-देन प्रति 100 सौदों पर बढ़कर 55 हो गयी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह बदलाव स्थायी है और यह स्थिति बनी रहेगी। लोगों को डिजिटल और मोबाइल बैंकिग से सहूलियत हो रही है। ’’

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: अपनी ही सरकार के खिलाफ अकाली दल पंजाब में 25 सितंबर को करेगा ‘चक्का जाम’.

हालांकि, कुमार ने कहा कि शाखाएं बनी रहेंगी, इसके अपने फायदे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘शाखाओं की जरूरत बनी रहेगी। हां, उनके आकार-प्रकार में बदलाव आएगा और हम अब जो भी शाखा खोल रहे हैं, वह डिजिटल होती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)