देश की खबरें | तमिलनाडु में दहेज के कारण मौत और पीछा करने जैसे जुर्म की सजा और सख्त होगीः मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि दहेज मांगने के कारण मौत, महिलाओं का पीछा करना और नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार के लिए बेचने समेत महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध के मामलों में सजा को और सख्त किया जाएगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 16 सितंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि दहेज मांगने के कारण मौत, महिलाओं का पीछा करना और नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार के लिए बेचने समेत महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध के मामलों में सजा को और सख्त किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ जुर्म में कड़ी सजा देने के लिए केंद्र की मंजूरी लेकर भारतीय दंड संहिता में संशोधन किया जाएगा।

यह भी पढ़े | Sherlyn Chopra Hot Photos: शर्लिन चोपड़ा ने नेट गाउन पहन फैंस किया हैरान, हॉटनेस देखते रह जाएंगे आप.

उन्होंने सदन में बयान देते हुए कहा कि प्रस्तावित कदम का मकसद महिलाओं और बच्चों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

प्रस्ताव के मुताबिक दहेज के मामलों में मौत पर (भारतीय दंड संहिता 304-बी) न्यूनतम सजा को सात साल को बढ़ाकर 10 साल किया जाएगा। वहीं महिला को निर्वस्त्र करने पर (भारतीय दंड संहिता की धारा 354 बी) न्यूनतम सजा तीन से बढ़ाकर पांच साल तथा अधिकतम सजा सात साल की जाएगी।

यह भी पढ़े | Kerala Gold Smuggling Case: राज्य मंत्री के.टी. जलील के इस्तीफे की मांग को लेकर NSUI के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे.

पलानीस्वामी ने कहा कि पीछा करने पर (भारतीय दंड संहिता की धारा 354 डी)दूसरी बार दोषी ठहराए जाने पर अधिकतम सजा को पांच से बढ़ाकर सात साल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देह व्यापार के लिए नाबालिगों की खरीद-फरोख्त करने (भारतीय दंड संहिता की धारा 372 एवं 373) के मामले में सजा को मौजूदा 10 वर्ष के कारावास से बढ़ाकर उम्र कैद किया जाएगा और न्यूनतम सजा को सात साल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध में लगातार शामिल लोगों को गुंडा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका