एजेंसी न्यूज

Farmers Protest: किसान आंदोलन में सिंघू बॉर्डर पर युवा किसान की मौत

हरियाणा में सोनीपत के सिंघू बॉर्डर पर एक युवा किसान की मौत हो गई।

Farmers Protest: किसान आंदोलन में सिंघू बॉर्डर पर युवा किसान की मौत
किसान आंदोलन (Photo Credits: PTI)

सोनीपत, 26 फरवरी. हरियाणा में सोनीपत के सिंघू बॉर्डर पर एक युवा किसान की मौत हो गई.

पुलिस जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सिंघू बॉर्डर पर एक किसान की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक किसान की आयु 18 साल है और वह 22 फरवरी को आंदोलन में शामिल हुआ था. उन्होंने बताया कि फिलहाल पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले में जांच शुरू कर दी गई है. यह भी पढ़ें-Ghulam Nabi Azad on Assembly Elections 2021: 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों के ऐलान पर गुलाम नबी आजाद बोले-कांग्रेस डटकर करेगी मुकाबला और जीत की होगी कोशिश

सूत्रों ने बताया कि किसान नवजोत खेड़ी जट्टा पंजाब का रहने वाला था। अभी मौत के कारण का पता नहीं चल सका है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2021 07:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).