देश की खबरें | किसान प्रदर्शन: कड़ी सुरक्षा के बीच अब भी दिल्ली से लगी सीमाओं पर डटे हैं प्रदर्शनकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्र के नए तीन कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हजारों किसान शुक्रवार को लगातार नौंवे दिन कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रीय राजधानी से लगी सीमाओं पर डटे हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार दिसम्बर केन्द्र के नए तीन कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हजारों किसान शुक्रवार को लगातार नौंवे दिन कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रीय राजधानी से लगी सीमाओं पर डटे हैं।

सरकार के साथ बृहस्पतिवार को बातचीत एक बार फिर बेनतीजा रहने के बाद, प्रदर्शन कर रहे किसानों के संगठन आगे की कार्रवाई को लेकर आज बैठक करेंगे।

यह भी पढ़े | GHMC Election Results 2020: हैदराबाद में BJP की बढ़त से गदगद नेता बोले- जनता चाहती है बदलाव.

उत्तर प्रदेश के प्रदर्शनकारी किसानों ने ‘यूपी गेट’ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-9 को जाम कर दिया है। वहीं पंजाब और हरियाणा के किसान दिल्ली आने वाले दूसरे प्रवेश मार्गों पर डटे हैं।

किसान संगठनों और केन्द्र के बीच अगले दौर की बातचीत शनिवार को हो सकती है।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: 70 साल बाद पाकिस्तान से आए रिफ्यूजियों को मतदान करने की मिली इजाजत : 4 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रदर्शन के शुक्रवार को नौवें दिन भी जारी रहने के मद्देनजर सिंघु, टिकरी, चिल्ला और गाजीपुर बॉर्डर पर अब भी सुरक्षा कर्मी तैनात हैं।

इस बीच, दिल्ली पुलिस ने शहर में आवाजाही के लिए लोगों को अन्य वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया है।

दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्वीट कर लोगों को सिंघु, लम्पुर, औचंदी, साफियाबाद, पियाओ मनियारी और सबोली बॉर्डर बंद होने की जानकारी दी।

उसने यह भी बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-44 दोनों ओर से बंद है।

उसने लोगों से राष्ट्रीय राजमार्ग-8, भोपुरा, अप्सरा बॉर्डर और पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से होकर दूसरे मार्गों से जाने को कहा है।

दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘ मुकरबा चौक और जीटीके रोड पर मार्ग परिवर्तित किया गया है। बाहरी रिंग रोड, जीटीके रोड, एनएच-44 पर जाने से बचें।’’

पुलिस के अनुसार टिकरी और झाड़ोदा बॉर्डर हर तरह के यातायात के लिए बंद है। बडोसराय बॉर्डर केवल कार और दो-पहिया जैसे हल्के वाहनों के लिए खुला है। झटीकरा बॉर्डर केवल दो-पहिया वाहनों के लिए खुला है।

पुलिस ने कहा कि हरियाणा जाने के लिए ढांसा, दौराला, कापसहेड़ा, रजोकरी एनएच-8, बिजवासन/ बजघेड़ा, पालम विहार और डूंडाहेड़ा बॉर्डर खुले हैं।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ गौतमबुद्ध नगर के पास किसानों के प्रदर्शन के कारण ‘नोएडा लिंक रोड’ पर चिल्ला बॉर्डर बंद है। लोगों को दिल्ली जाने के लिए ‘नोएडा लिंक रोड’ से बचने और डीएनडी का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया जाता है।’’

प्रदर्शन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर गाजीपुर बॉर्डर बंद होने के कारण पुलिस ने गाजियाबाद से दिल्ली आ रहे लोगों से अप्सरा या भोपुरा बॉर्डर या दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट (डीएनडी) एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने को कहा है।

प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कृषि कानून को वापस ना लिए जाने पर दिल्ली आ रहे अन्य मार्गों को भी जाम करने की बुधवार को चेतावनी दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स