देश की खबरें | किसान प्रदर्शन: सुरक्षाकर्मियों ने कोरोनेशन पार्क में लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पश्चिमी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में स्थित ऐतिहासिक कोरोनेशन पार्क में आने वाले लोगों को बीते कुछ दिन से सुरक्षा स्टाफ प्रवेश देने से इनकार कर रहा है और इसकी वजह बताई जा रही है कि परिसर में अर्द्धसैनिक बल के जवान ठहरे हुए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर उत्तर पश्चिमी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में स्थित ऐतिहासिक कोरोनेशन पार्क में आने वाले लोगों को बीते कुछ दिन से सुरक्षा स्टाफ प्रवेश देने से इनकार कर रहा है और इसकी वजह बताई जा रही है कि परिसर में अर्द्धसैनिक बल के जवान ठहरे हुए हैं।

यह ऐतिहासिक स्थल दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के अधिकार में आता है। यह बुराड़ी मैदान के पास स्थित है और यह मैदान भी डीडीए का ही है। नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान बड़ी संख्या में बुराड़ी मैदान में डेरा डाले हुए हैं तथा यहां बड़ी संख्या में सुरक्षा बल की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़े | हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की तबीयत बिगड़ी, रोहतक से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया: 15 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कोरोनेशन पार्क में ऐतिहासिक दिल्ली दरबार का आयोजन हुआ था। बारह दिसंबर 1911 को किंग जॉर्ज पंचम एवं क्वीन मैरी को भारत का शासक एवं महारानी घोषित किया गया था, ब्रिटिश राजशाही ने राजधानी कलकत्ता से दिल्ली में स्थानांतरित करने की घोषणा भी यहीं की थी।

इसके बाद 15 दिसंबर 1911 को महाराजा और महारानी ने राजशाही की नई राजधानी की आधारशिला रखी थी जिसे बाद में ‘नई दिल्ली’ नाम दिया गया।

यह भी पढ़े | Shakti Bill: देवेंद्र फडणवीस की मांग को उद्धव सरकार ने माना, ज्वाइंट सलेक्ट कमेटी के पास भेजा जाएगा शक्ति विधेयक.

आजादी के बाद इस स्थल को एक उद्यान बना दिया गया।

यह स्थान इतिहास प्रेमियों एवं युवा जोड़ों का पसंदीदा स्थल है। यहां हर साल 12 दिसंबर को बड़ी संख्या में लोग आते हैं।

हालांकि शनिवार को, दिल्ली दरबार की 109वीं वर्षगांठ पर यहां आए लोगों को डीडीए के सुरक्षा एवं ग्राउंड स्टाफ ने ‘उद्यान परिसर में अर्द्धसैन्य बल के जवानों की मौजूदगी’ का हवाला देते हुए उलटे पैर लौटा दिया।

ड्यूटी पर मौजूद डीडीए के सुरक्षा कर्मियों ने बताया, ‘‘किसानों का प्रदर्शन शुरू होने के तुरंत बाद सुरक्षा कर्मियों को यहां ठहरा दिया गया था। सुरक्षा कारणों से लोगों को यहां आने की इजाजत नहीं है।’’

हालांकि, जब डीडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है’’।

उन्होंने कहा, ‘‘हां, उस परिसर में कुछ सुरक्षाकर्मी हैं, जिन्हें वहां ठहराया गया है, लेकिन उद्यान के मैदान जनता के लिए खुले हैं। यह एक सार्वनजिक पार्क है तथा उनके लिए ही है। हम वहां मौजूद स्टाफ से कहेंगे कि किसी को भी उद्यान में प्रवेश करने से रोका न जाए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर