'PDA' भाजपा नीत राजग को हराएगा, अस्सी हराओ भाजपा हटाओ: अखिलेश यादव
कांग्रेस के साथ सीट के बंटवारे को अंतिम रूप देने के बाद, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि 'पीडीए' (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्याक) भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को हराएगा .
लखनऊ, 21 फरवरी : कांग्रेस के साथ सीट के बंटवारे को अंतिम रूप देने के बाद, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि 'पीडीए' (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्याक) भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को हराएगा . यह भी पढ़ें : Farmers Protest: किसान आंदोलन से जुड़े एक्स अकाउंट किए जा रहे बंद, केंद्र सरकार के निर्देश पर एलन मस्क की कंपनी ने कहा, हम असहमत लेकिन…
यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा,''सौहार्दपूर्ण गठबंधन की सबको बधाई और हार्दिक शुभकामनाएँ. बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का संविधान बचाने के लिए, लोहिया के संख्यानुपातिक हिस्सेदारी के सिद्धांत को अमल में लाने के लिए, समाजवादी मूल्यों को सक्रिय करके बराबरी लाने के लिए, 90 प्रतिशत पीडीए को उनका हक़ दिलवाने के लिए और देश की तरक़्क़ी के लिए… एक हो जाएं. '' उन्होंने कहा,‘‘पीडीए हराएगा राजग , अस्सी हराओ भाजपा हटाओ.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2024 09:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

