देश की खबरें | पीसीआई ने प्रिंट मीडिया से चुनाव नतीजों का अनुमान लगाने वाले आलेखों का प्रकाशन नहीं करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) ने मंगलवार को प्रिंट मीडिया को 28 अक्टूबर से सात नवंबर के बीच आगामी चुनावों के संबंध में किसी भी तरह से नतीजों के अनुमान वाले आलेखों के प्रकाशन से परहेज करने को कहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) ने मंगलवार को प्रिंट मीडिया को 28 अक्टूबर से सात नवंबर के बीच आगामी चुनावों के संबंध में किसी भी तरह से नतीजों के अनुमान वाले आलेखों के प्रकाशन से परहेज करने को कहा है।

बिहार में विधानसभा चुनाव और मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों समेत कुछ राज्यों में उपचुनावों के पहले यह परामर्श जारी किया गया है ।

यह भी पढ़े | IPL-13: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला: 20 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भारतीय प्रेस परिषद ने एक बयान में कहा कि निर्वाचन आयोग से मिले पत्र पर गौर करने के बाद प्रिंट मीडिया को सलाह दी जाती है कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करवाने के लिए वह ऐसे आलेख का प्रकाशन करने से परहेज करे, जिसमें निषेध अवधि के दौरान चुनाव के नतीजों के संबंध में किसी भी प्रकार का अनुमान लगाया जाता हो।

परिषद ने कहा कि उसका मानना है कि ज्योतिष, टैरो कार्ड, राजनीतिक विश्लेषकों के जरिए या किसी भी अन्य तरीके से निषेध अवधि में चुनाव के परिणाम का अनुमान लगाना धारा 126 एक का उल्लंघन है। इसका मकसद चुनाव वाले क्षेत्रों में ऐसे अनुमानों से वोटिंग को प्रभावित करने से रोकना है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिहार चुनाव में इस्‍तेमाल के लिए ले जाई जा रही शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई.

पीसीआई ने कहा, ‘‘इसलिए, प्रिंट मीडिया को सलाह दी जाती है कि बिहार विधानसभा के मौजूदा चुनाव के मद्देनजर पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए 28 अक्टूबर को सुबह सात बजे से सात नवंबर को शाम साढ़े छह बजे तक निषेध अवधि के दौरान परिणाम वाले आलेख का प्रकाशन नहीं करे।’’

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होगा। मतगणना 10 नवंबर को होगी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\