देश की खबरें | पवार ने मोदी को पत्र लिखकर रियल एस्टेट क्षेत्र पर ध्यान देने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राकांपा प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि लॉकडाउन के दौरान रियल एस्टेट क्षेत्र पूरी तरह से बर्बाद हो गया है और उन्हें (मोदी को) व्यक्तिगत तौर पर इस मामले पर गौर करना चाहिए।

जियो

मुंबई, 28 मई राकांपा प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि लॉकडाउन के दौरान रियल एस्टेट क्षेत्र पूरी तरह से बर्बाद हो गया है और उन्हें (मोदी को) व्यक्तिगत तौर पर इस मामले पर गौर करना चाहिए।

पवार ने 27 मई की तिथि वाले अपने पत्र में मांग की है कि प्रधानमंत्री इस क्षेत्र को पटरी पर लाने के लिए कदम उठायें जो कि बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

यह भी पढ़े | टिड्डी दल का आक्रमण: महाराष्ट्र के गोंदिया की तरफ बढ़ रहा टिड्डी दल, अधिकारियों ने सावधान रहने को कहा.

पवार ने पत्र बृहस्पतिवार को ट्विटर पर साझा किया जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘‘अभूतपूर्व महामारी कोविड-19 और उसके बाद लागू देशव्यापी लॉकडाउन के चलते रियल एस्टेट क्षेत्र पूरी तरह से बर्बाद हो गया है।’’

उन्होंने कहा कि श्रमिकों की वापसी, लगभग तीन महीने से काम और बिक्री रुकने, मांग और आर्थिक गतिविधियों में ठहराव आने से यह उद्योग प्रभावित हुआ है जो ‘‘राष्ट्रीय जीडीपी में काफी योगदान करता है।’’

यह भी पढ़े | पंजाब: शराब देने से इनकार करने पर गुस्साए लोगों ने दुकान के कर्मचारी को पीट-पीटकर मारा डाला, पुलिस जांच में जुटी.

पूर्व मंत्री ने कहा कि ‘द कन्फेडरेशन आफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन आफ इंडिया’ (सीआरईडीएआई) ने भी मोदी को इस संकट के बारे में एक खुला पत्र लिखा है और उनसे तत्काल हस्तक्षेप का अनुरोध किया है।

उन्होंने कहा कि सीआरईडीएआई ने कुछ सिफारिशें की हैं जैसे एक बार (रिण) पुनर्गठन, अतिरिक्त संस्थागत वित्तपोषण, दंड ब्याज माफ करना, उपभोक्ता मांग बढाने के लिए नीतिगत नवाचार, कच्चे माल के कार्टिलेज को नियंत्रित करना, किफायती मकान पर लगने वाले जीएसटी के मानदंड में बदलाव और क्षेत्र की मदद के लिए स्पेशल विंडो फॉर कम्प्लीशन आफ कंस्ट्रक्शन आफ अफोर्डेबल एंड मिड-इनकम हाउजिंग प्रोजेक्ट्स (एसडब्ल्यूएएमआईएच) कोष क्रियाशील करना शामिल हैं।

स्पेशल विंडो फॉर कम्प्लीशन आफ कंस्ट्रक्शन आफ अफोर्डेबल एंड मिड-इनकम हाउजिंग प्रोजेक्ट्स (एसडब्ल्यूएएमआईएच) कोष का गठन सरकार द्वारा एलआईसी और एसबीआई जैसे वित्तीय संस्थानों के योगदान से 4.5 लाख आवासीय इकाइयों वाली 1600 से अधिक रुकी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए किया गया था।

पवार ने पत्र में कहा, ‘‘यदि आप इस मामले पर निजी तौर पर ध्यान देंगे और अर्थव्यवस्था के सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक को पटरी पर लाने के लिए कदम उठाएंगे तो मैं आभारी रहूंगा।’’

.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड