देश की खबरें | पावलो कोएलो की नई पुस्तक चुनौतियों का सामना करने को प्रेरित करती है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेस्टसेलिंग लेखक पावलो कोएलो की नवीनतम किताब “द आर्चर” पाठकों को जोखिम उठाने, साहस दिखाने और किस्मत की अप्रत्याशित चुनौतियों को पूरे साहस से गले लगाने को प्रेरित करती है। प्रकाशन कंपनी पेंगुइन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 17 नवंबर बेस्टसेलिंग लेखक पावलो कोएलो की नवीनतम किताब “द आर्चर” पाठकों को जोखिम उठाने, साहस दिखाने और किस्मत की अप्रत्याशित चुनौतियों को पूरे साहस से गले लगाने को प्रेरित करती है। प्रकाशन कंपनी पेंगुइन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

क्रिस्टोफ नीमन द्वारा डिजाइन की गई तस्वीरों वाली इस किताब का पुर्तगाली से अंग्रेजी में अनुवाद मार्गरेट जुल कोस्टा ने किया है।

यह भी पढ़े | Congress Not Part of Gupkar Alliance: रणदीप सुरजेवाला ने गृहमंत्री अमित शाह के बयान को बताया गलत, कहा- कांग्रेस गुपकर गठबंधन का हिस्सा नहीं.

यह किताब तेत्सुया के इर्द गिर्द घूमती है जो अपने अद्भुत धनुष-तीर के लिए प्रसिद्ध था लेकिन बाद में उसने सार्वजनिक जीवन से किनारा कर लिया था लेकिन तभी एक लड़का उसे खोजते हुए आता है।

लड़का कई सारे सवाल करता है जिनके जवाब में तेत्सुया अपने धनुष-तीर से विभिन्न प्रकार की उपमाएं और उदाहरण देते हुए उसे जीवन का मर्म समझाता है।

यह भी पढ़े | 4 महीने में भारत में पहली बार सबसे कम 29 हजार दैनिक मामले.

‘द अल्केमिस्ट’ से विश्वप्रसिद्ध हुए ब्राजील के लेखक ने कहा, “जीवन बहुत सरल है लेकिन हम इसे बहुत उलझा देते हैं। इससे जुड़ी कहानियां हमें हमारे ही छिपे हुए हिस्सों को दिखाने का प्रयास करती हैं। हम हमारे आसपास की छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देकर ही जीवन की असली महक का आनंद ले सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “ ‘द आर्चर’ इसी विचार पर आधारित है। मैं धनुष के महत्व, एकाग्रता के महत्व और दोस्ती और इससे परे हर चीज के बारे में बात कर रहा हूं। अंत में यही जीवन है। आप पूरा जीवन जीकर यही कमाते हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

MI vs KKR T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें