खेल की खबरें | पैट्रियट की सीपीएल में पहली जीत, जमैका ने गयाना को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सेंट कीट्स एवं नेविस पैट्रियट्स ने कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में आखिरकार जीत दर्ज की जबकि जमैका तल्लवाह ने एक कम स्कोर वाले मैच में गयाना अमेजॉन वारियर्स को हराया।

पोर्ट ऑफ स्पेन, 26 अगस्त सेंट कीट्स एवं नेविस पैट्रियट्स ने कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में आखिरकार जीत दर्ज की जबकि जमैका तल्लवाह ने एक कम स्कोर वाले मैच में गयाना अमेजॉन वारियर्स को हराया।

सलामी बल्लेबाज इविन लुईस ने 60 गेंदों पर 89 रन बनाये जिससे पैट्रियट्स ने बारबाडोस ट्रिडेंट्स के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज की। यह सीपीएल में पिछले चार मैचों में उसकी पहली जीत है।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Updates: रॉबिन उथप्पा ने कहा- धोनी और मैं होटल के कमरे में फर्श पर बैठकर खाते थे खाना.

बारबाडोस ने पहले बल्लेबाजी का मौका मिलने पर निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 151 रन बनाये। उसकी तरफ से कोरे एंडरसन ने 31 और शाई होप ने 29 रन का योगदान दिया।

पैट्रियट्स ने 19.3 ओवर में चार विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल किया। लुईस ने 19वें ओवर में आउट होने से पहले अपनी पारी में दो चौके और नौ छक्के लगाये।

यह भी पढ़े | Usain Bolt Test Corona Positive: ओलंपिक खिलाड़ी उसैन बोल्ट अपने जन्मदिन की पार्टी के तीन दिन बाद पाए गए कोरोना पॉजिटिव.

एक अन्य मैच में जमैका ने गयाना को पांच विकेट से हराया। फिदेल एडवर्ड्स (30 रन देकर तीन) और मुजीब उर रहमान (11 रन देकर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी से जमैका ने गयाना को नौ विकेट पर 108 रन ही बनाने दिये।

जमैका ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 113 रन बनाकर जीत दर्ज की। जमैका के पांच विकेट 62 रन पर निकल गये थे लेकिन इसके बाद निक्रुमाह बोनर (नाबाद 30) और आंद्रे रसेल (नाबाद 23) ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी