देश की खबरें | पटना कलेक्टोरेट ऐतिहासिक धरोहर, इमारत गिराने से होगा बड़ा नुकसान :इतिहासकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पटना में कलेक्टोरेट भवन को बचाने के लिए अब पटना विश्वविद्यालय के इतिहासकारों ने भी अपनी आवाज उठाई है और उनका कहना है कि सदियों पुरानी ऐतिहासिक इमारत ‘शहर का गौरव’ और ‘जीवंत धरोहर’ है और इसे बचाकर अगली पीढ़ियों के लिए संरक्षित रखा जाना चाहिए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 11 अक्टूबर पटना में कलेक्टोरेट भवन को बचाने के लिए अब पटना विश्वविद्यालय के इतिहासकारों ने भी अपनी आवाज उठाई है और उनका कहना है कि सदियों पुरानी ऐतिहासिक इमारत ‘शहर का गौरव’ और ‘जीवंत धरोहर’ है और इसे बचाकर अगली पीढ़ियों के लिए संरक्षित रखा जाना चाहिए।

इतिहासकारों ने यह भी चेताया कि पटना कलेक्टोरेट भवन को गिराने से ‘बड़ा नुकसान’ होगा और शहर के इतिहास की निरंतरता में अंतराल आएगा।

यह भी पढ़े | तेलंगाना पर मंडराया बाढ़ का खतरा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी- प्रशासन हाई अलर्ट पर.

पटना के 103 साल पुराने विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के वर्तमान और पूर्व प्रमुखों, अन्य विद्वानों, मौजूदा कुलपति और उनसे पूर्व रहे कुलपति ने बिहार सरकार से ऐतिहासिक इमारत को नहीं गिराने की अपील की है।

इतिहास विभाग के प्रमुख सुरेंद्र कुमार ने कहा, ‘‘कलेक्टोरेट हमारी जीवंत धरोहर है, हमारा जीवंत इतिहास है और इसे निश्चित रूप से बचाया जाना चाहिए। इस बारे में दो राय नहीं हैं।’’

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की दूसरे चरण के लिए 46 उम्मीदवारों की लिस्ट, यहां देखें पूरी सूची.

उन्होंने कहा, ‘‘दरअसल कलेक्टोरेट भवन इस बात का जीवंत प्रमाण है कि पटना 17वीं सदी में भी फलता-फूलता नदी किनारे बसा शहर था और अंग्रेजों के पहुंचने से पहले ही डच, डेनिश तथा अन्य विदेशियों का पसंदीदा गंतव्य था। ’’

उन्होंने कहा कि ये इमारतें शहर के गौरवपूर्ण कालखंड की साक्षी रही हैं।

इतिहास विभाग की पूर्व प्रमुख भारती कुमार ने कहा कि कलेक्टोरेट भवन डच और ब्रिटिश काल से है और यह 1857 से जिला प्रशासन का केंद्र रहा है जिस समय पटना बंगाल प्रेसीडेंसी का हिस्सा हुआ करता था।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए कलेक्टोरेट के रूप में इसका 160 साल से ज्यादा पुराना इतिहास रहा है। इसने 1912 में बिहार प्रांत की स्थापना से लेकर दो विश्व युद्धों, देश की आजादी तक इतिहास के पलटते पन्नों को देखा है। यह शहर के विकासक्रम का हिस्सा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि कलेक्टोरेट भवन को बचाना जरूरी है ताकि बिना किसी पूर्वाग्रह के इतिहास की निरंतरता को संरक्षित रखा जा सके।

पटना विश्वविद्यालय के कुलपति जी के चौधरी ने कहा, ‘‘इसे पटना के ऐतिहासिक वास्तुशिल्प के रूप में संरक्षित रखा जाना चाहिए जिससे अनेक पीढ़ियों की स्मृतियां जुड़ी हैं।’’

लॉकडाउन के दौरान सेवानिवृत्त हुए पटना विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति आरबीपी सिंह ने कलेक्टोरेट को ‘पटना का गौरव’ बताते हुए कहा कि इस ‘शिल्प सौंदर्य’ को बचाया जाना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज