देश की खबरें | पठान ने कहा, किसी भी लीग के लिए उपलब्धता की पुष्टि नहीं की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व भारतीय आलराउंडर इरफान पठान ने सोमवार को कहा कि उन्होंने अभी किसी भी फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग के लिए उपलब्धता की पुष्टि नहीं की है। इस तरह उन्होंने इन खबरों का खंडन किया कि वह 28 अगस्त से शुरू हो रही पहली लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) में हिस्सा ले सकते हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन अगस्त पूर्व भारतीय आलराउंडर इरफान पठान ने सोमवार को कहा कि उन्होंने अभी किसी भी फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग के लिए उपलब्धता की पुष्टि नहीं की है। इस तरह उन्होंने इन खबरों का खंडन किया कि वह 28 अगस्त से शुरू हो रही पहली लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) में हिस्सा ले सकते हैं।

ईएसपीएनक्रिकइंफो की खबर के अनुसार पठान उन 70 विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने एलपीएल में खेलने में रुचि दिखाई है। खबर के अनुसार अगर पांच फ्रेंचाइजी टीमें उन्हें मार्की खिलाड़ी के रूप में नहीं चुनेंगी तो उन्हें खिलाड़ियों के ड्राफ्ट में शामिल किया जाएगा।

यह भी पढ़े | कर्नाटक: कांग्रेस नेता आर. प्रसन्ना कुमार का कोविड-19 टेस्ट आया पॉजिटिव, कहा- संपर्क में आए लोग जांच करवा लें.

इस साल जनवरी में संन्यास की घोषणा करने वाले पठान ने हालांकि कहा कि वह इस समय उपलब्ध नहीं हैं।

पठान ने ट्वीट किया, ‘‘मैं भविष्य में दुनिया भर में टी20 लीग में खेलना चाहता हूं लेकिन इस समय मैं किसी भी लीग के लिए उपलब्धता की पुष्टि नहीं कर सकता।’’

यह भी पढ़े | चार अगस्त की रात घरों में दीपमालाएं जला कर भगवान राम की पूजा और सुंदरकांड का पाठ करें: शिवराज सिंह चौहान.

पैंतीस साल के पठान इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपरकिंग्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीमों की ओर से खेल चुके हैं।

बड़ौदा के आलराउंडर पठान ने भारत की ओर से 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और इस दौरान 300 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट चटकाए। उन्होंने टेस्ट में एक शतक और छह अर्धशतक की मदद से 2500 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाए। एलपीएल के दौरान 23 मुकाबले चार अंतरराष्ट्रीय आयोजन स्थलों आर प्रेमदास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रनगिरी दांबुलू अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पाल्लेकल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और सुरियावेवा महिंदा राजपक्षे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम शामिल है।

पांच टीमें कोलंबो, कैंडी, गॉल, दाम्बुला और जाफना शहर पर बनाई गई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट