जरुरी जानकारी | पतंजलि आयुर्वेद के 250 करोड़ रुपये के डिबेंचर को तीन मिनट में मिला पूर्ण अभिदान

नयी दिल्ली, 28 मई बाबा रामदेव की अगुवाई वाली पतंजलि आयुर्वेद के 250 करोड़ रुपये के डिबेंचर को बृहस्पतिवार को बाजार में आने के मात्र तीन मिनट में पूर्ण अभिदान मिल गया।

पतंजलि आयुर्वेद के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण ने कहा, ‘‘यह ऐतिहासिक है। कुल 250 करोड़ रुपये के एनसीडी (गैर परिवर्तनीय डिबेंचर) को खुलने के तीन मिनट के भीतर ही पूर्ण अभिदान मिल गया...यह निवेशकों के उत्साह और भरोसे को बताता है।’’

यह भी पढ़े | बिहार: बक्सर के क्वारंटीन सेंटर में युवक की खुराक जानकार सभी दंग, खाता है 40 रोटियां, 10 प्लेट चावल.

हरिद्वार की कंपनी इस राशि का उपयोग कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने और आपूर्ति प्रणाली नेटवर्क मजबूत करने में करेगी।

बालकृष्ण ने कहा, ‘‘यह लोगों के भरोसे को दर्शाता है। इसी भरोसे ने पतंजलि को देश का सबसे विश्वसनीय ब्रांड बनाया है और स्वामी रामदेव की अगुवई में स्वदेशी आंदोलन को गति दी है जो मजबूत और आत्म-निर्भर भारत के लिये जरूरी है।’’

यह भी पढ़े | IRCTC New Rules: लॉकडाउन में बदला रेलवे का रिजर्वेशन और कंसेशन नियम, जान लेंगे तो होगा फायदा.

हाल के वर्षों में दैनिक उपयोग के सामान बनाने के मामले में प्रमुख कंपनी बनी पंतजलि आयुर्वेद का यह पहला बांड निर्गम है।

पतंजलि के एनसीडी पर कूपन दर (ब्याज दर) 10.10 प्रतिशत जबकि इसकी परिपक्वता अवधि तीन साल है। इसकी परिपक्वता तिथि 28 मई 2023 है।

डिबेंचर को ब्रिकवर्क ने एए रेटिंग दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)