मुंबई, 18 सितंबर मुंबई हवाई अड्डे पर अगस्त में यात्रियों की संख्या सालाना आधार पर 32 प्रतिशत बढ़कर 42 लाख हो गई है। हवाई अड्डा प्रशासन ने सोमवार को यह जानकारी दी।
इस हवाई अड्डे पर अगस्त, 2022 में आने वाले यात्रियों की संख्या 32 लाख थी।
हवाई अड्डे ने कहा कि कोविड-पूर्व के समय (अगस्त, 2019) से तुलना की जाए तो यात्रियों की संख्या में अगस्त में 108 प्रतिशत वृद्धि हुई है।
हवाई अड्डा परिचालक ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर अगस्त, 2023 में लगभग 43.2 लाख यात्रियों का आवागमन हुआ, जो अगस्त, 2022 के 32 लाख यात्रियों से 32 प्रतिशत ज्यादा है।
उसने कहा कि सिर्फ अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या ही 33 प्रतिशत वृद्धि के साथ 11 लाख से ज्यादा रही, जबकि पिछले साल अगस्त में यह 8.4 लाख थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY