देश की खबरें | अलांयस एयर की दिल्ली-लुधियाना उड़ान का यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया
जियो

नयी दिल्ली, 27 मई एअर इंडिया ने बुधवार को बताया कि अलांयस एयर की राष्ट्रीय राजधानी से लुधियाना की उड़ान में सवार एक यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इसके बाद चालक दल के पांच सदस्यों समेत कुल 41 लोगों को पृथक-वास में भेज दिया गया है।

यह उड़ान 25 मई को संचालित हुई थी। तब दो महीने के बाद विमान सेवा बहाल की गई थी, जिसे कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन की वजह से बंद कर दिया गया था।

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: चीन से तनाव पर रविशंकर प्रसाद बोले-नरेंद्र मोदी के भारत को कोई आंख नहीं दिखा सकता.

अलांयस एयर, एअर इंडिया का हिस्सा है। यह क्षेत्रीय उड़ानों का संचालन करती है।

एअर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया, "25 मई को एआई 9आई837 दिल्ली- लुधियाना उड़ान में सवार एक यात्री 26 मई को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया। विमान के सभी मुसाफिरों को अब पृथक कर दिया गया है। ’’

यह भी पढ़े | Locust Attack in India: फसलों को टिड्डी दल से बचाने हो रही तैयार, किसानों को बताए जा रहे हैं ये उपाय.

उन्होंने बताया कि विमान कंपनी नागर विमानन मंत्रालय और नागर विमानन महानिदेशालय की ओर से तय किए गए सभी नियमों का पालन कर रही है।

प्रवक्ता के मुताबिक, विमान में 36 यात्री और चालक दल के पांच सदस्य थे।

इससे पहले, मंगलवार को इंडिगो ने कहा था कि 25 मई की शाम को उसकी चेन्नई से कोयंबटूर की उड़ान 6ई 381 में सवार एक मुसाफिर कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)