देश की खबरें | श्रीनगर के पूर्व महापौर मट्टू से पार्टी ने संबंध समाप्त किए: जेकेपीसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (जेकेपीसी) ने शनिवार को कहा कि पार्टी ने श्रीनगर के पूर्व महापौर जुनैद अज़ीम मट्टू से सारे संबंध समाप्त कर लिए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर , 26 सितंबर जम्मू कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (जेकेपीसी) ने शनिवार को कहा कि पार्टी ने श्रीनगर के पूर्व महापौर जुनैद अज़ीम मट्टू से सारे संबंध समाप्त कर लिए हैं।

पार्टी ने कहा कि मट्टू से संबंध ‘‘ हफ्तों पहले’’ समाप्त हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | PM Modi’s Speech at UNGA: यूएन में स्थायी सीट के लिए पीएम मोदी का सवाल, पूछा- कब तक इंतजार करेगा भारत.

जेकेपीसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा,‘‘जम्मू कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस इस बात की पुष्टि करना चाहती है कि श्री जुनैद मट्टू अब पार्टी से जुड़े नहीं हैं। श्री मट्टू के साथ पार्टी के संबंध कई हफ्ते पहले समाप्त हो चुके हैं।’’

मट्टू ने अनेक ट्वीट करके बताया कि कई मुद्दों पर पार्टी के रवैये और उससे मतभेद के कारण पार्टी से नाता समाप्त हो गया है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: कांग्रेस नेता अविनाश पांडे का बड़ा बयान, कहा- बिहार में RJD के साथ गठबंधन नहीं हुआ तो सभी 243 सीटों पर पार्टी लड़ेगी चुनाव.

मट्टू ने ट्वीट किया,‘‘ मुझे इस बात की खुशी है कि कयासों का दौर समाप्त हुआ और दोनों ओर से इस बात की पुष्टि हो गई कि मेरे जेकेपीसी से संबंध समाप्त हो गए हैं। पिछले कुछ महीने से कुछ मुद्दों और रवैयों पर मेरे मतभेद के कारण चीजें आगे बढ़ रही थीं।’’

मट्टू ने ‘गुपकर घोषणापत्र’ में पार्टी के योगदान और नेशनल कॉन्फ्रेंस की उसपर संभावित प्रतिक्रिया पर असहमति वाला बयान दिया था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी