देश की खबरें | ओडिशा में तीन नवंबर को धामनगर उपचुनाव के लिए पार्टियां तैयार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा तीन नवंबर को ओडिशा के भद्रक जिला में धामनगर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव कराने की घोषणा के साथ ही राज्य की तीन प्रमुख पार्टियों बीजू जनता दल (बीजद), कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कहा कि वे चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
भुवनेश्वर, तीन अक्टूबर भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा तीन नवंबर को ओडिशा के भद्रक जिला में धामनगर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव कराने की घोषणा के साथ ही राज्य की तीन प्रमुख पार्टियों बीजू जनता दल (बीजद), कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कहा कि वे चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
इस साल 19 सितंबर को मौजूदा भाजपा विधायक बिष्णु चरण सेठी के निधन के कारण इस सीट पर चुनाव कराना आवश्यक हो गया। ईसीआई ने कहा कि मतों की गिनती छह नवंबर को होगी। उपचुनाव के लिए अधिसूचना सात अक्टूबर को जारी की जाएगी।
ओडिशा की दो दिवसीय यात्रा के दौरान भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने भद्रक जिले का दौरा किया था और सेठी की शोक सभा में हिस्सा लिया था। विपक्ष के नेता जे. एन. मिश्रा ने कहा कि इस सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी और पार्टी इस चुनाव को लड़ने के लिए तैयार है।
मिश्रा ने कहा, ‘‘बिष्णु बाबू धामनगर में अपने कल्याणकारी कार्यों के लिए जाने जाते थे। उनका यही सद्भाव एक बार फिर इस सीट पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करेगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे याद है कि कैसे भाजपा बालासोर सीट पर फिर से जीत दर्ज करने में नाकाम रही थी जिसे बीजद ने 2020 के उपचुनाव में पार्टी से छीन लिया था।’’ उन्होंने दावा किया कि अब हालात बदल गए हैं और लोग सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ हैं।
दूसरी ओर, बीजद ने विश्वास जताया कि उपचुनाव में जरूर उसकी जीत होगी।
बीजद विधायक ब्यामकेश रे ने कहा, ‘‘हमारे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धामनगर में इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। चूंकि भाजपा इस क्षेत्र में अलोकप्रिय हो गई है इसलिए उसे हराना मुश्किल नहीं होगा।’’
ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सरत पटनायक ने उम्मीद जताई कि उनकी पार्टी उपचुनाव जीतेगी क्योंकि लोग भाजपा और बीजद के बीच ‘‘नकली लड़ाई’’ से अवगत हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2022 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

