देश की खबरें | संसदीय समिति ने चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाने पर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता शशि थरूर की अगुवाई में संसदीय समिति ने चीनी ऐप पर प्रतिबंध के मुद्दे पर मंगलवार को चर्चा की।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई कांग्रेस नेता शशि थरूर की अगुवाई में संसदीय समिति ने चीनी ऐप पर प्रतिबंध के मुद्दे पर मंगलवार को चर्चा की।

सूत्रों ने कहा कि इलैक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने समिति को डाटा सुरक्षा पर जानकारी दी।

यह भी पढ़े | राजस्थान में सियासी संकट के बीच जयपुर में कल सुबह 11 बजे बीजेपी की बैठक, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी रहेंगी मौजूद: 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों ने समिति को चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाने के कारणों के बारे में भी बताया।

सरकार ने 29 जून को टिक-टॉक, शेयरइट और वीचैट समेत 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाते हुए इसे संप्रभुता, अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये जरूरी कदम बताया था।

यह भी पढ़े | Rajasthan Congress Crisis: सचिन पायलट के खिलाफ कार्रवाई, कांग्रेस नेता शशि थरूर, प्रिया दत्ता, समेत इन नेताओं ने जताया दुःख.

सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान जब एक सांसद ने कहा कि पुलिस अधिकारी भी तो चीनी ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने चुटकी लेते हुए कहा कि इससे चीन इस बात को लेकर सावधान हो जाएगा कि वे हमारे अपराधों का डाटा हासिल कर सकते हैं।

बैठक में आठ सदस्य मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\