देश की खबरें | परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा और अपने रिश्ते से जुड़ी निजी जानकारी साझा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने सोमवार को कहा कि अपने मंगेतर एवं राजनेता राघव चड्ढा के साथ एक बार जलपान करने के बाद ही उन्हें समझ आ गया था कि यह वही इंसान हैं, जिनका उन्हें इंतजार था।
मुंबई, 22 मई अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने सोमवार को कहा कि अपने मंगेतर एवं राजनेता राघव चड्ढा के साथ एक बार जलपान करने के बाद ही उन्हें समझ आ गया था कि यह वही इंसान हैं, जिनका उन्हें इंतजार था।
परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं सांसद राघव चड्ढा ने 13 मई को दिल्ली में एक निजी समारोह में सगाई की थी।
मुंबई में एक साथ नजर आने के बाद मार्च से ही दोनों की शादी को लेकर अटकलें शुरू हो गई थीं।
चोपड़ा ने ट्विटर पर अपने रिश्ते से जुड़ी निजी जानकारी देते हुए लिखा, ‘‘ जब आपको एहसास होता है, आपको पता चल जाता है। एक बार साथ जलपान करने के बाद मुझे पता चल गया था.. यही वह इंसान हैं। बेहतरीन इंसान जिनकी शांत अद्भुत, शांतिमय और प्रेरक अनुभूति होगी। उनके समर्थन, हास्य अंदाज, बुद्धिमता, दोस्ती में बेहद आनंद है। वह मेरी मंजिल हैं।’’
उन्होंने अपनी और राघव चड्ढा की सगाई की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया मंच पर साझा कीं।
अभिनेत्री ने कहा, ‘‘ बचपन में मुझे परियों की कहानियां पसंद थीं और मुझे लगता था कि मेरी परी कथा कैसे शुरू होगी। अब वह शुरू हो गई और जितना मैंने सोचा था उससे बहुत बेहतर है।’’
परिणीति चोपड़ा जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म ‘चमकीला’ में नजर आएंगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2023 02:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

