एजेंसी न्यूज

Maharashtra: ठाणे में छह दिन की बच्ची को बेचने की कोशिश करने के आरोप में माता-पिता और चार अन्य गिरफ्तार

पुलिस अधिकारियों ने इच्छुक खरीदार बनकर मामले में शामिल बिचौलियों से संपर्क किया और 1.5 लाख रुपये में बच्चे की बातचीत की. देशमुख ने कहा कि शुक्रवार को एक पुलिस दल ने माता-पिता और चार अन्य को ठाणे कलेक्टर कार्यालय के पास एक जगह से गिरफ्तार किया, जब उन्होंने पैसे लिए और बच्चे को एक नकली ग्राहक को सौंप दिया.

Maharashtra: ठाणे में छह दिन की बच्ची को बेचने की कोशिश करने के आरोप में माता-पिता और चार अन्य गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

ठाणे: महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे (Thane) जिले में एक नवजात बच्ची के माता पिता समेत छह लोगों को उसे कथित तौर पर डेढ़ लाख रुपये में बेचेने के आरोप में गिरफ्तार (Arrest) किया गया है. पुलिस (Police) ने शनिवार को इसकी जानकारी दी. क्राइम यूनिट-1 के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जिले के भिवंडी (Bhiwandi) का एक दंपति अपनी नवजात बेटी को बेचने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने बताया कि दंपति को जाहिर तौर पर पैसे की सख्त जरूरत थी. Maharashtra: नवी मुंबई में एक गोदाम में लगी आग, बीएमडब्ल्यू की कम से कम 40 कार खाक

पुलिस अधिकारियों ने इच्छुक खरीदार बनकर मामले में शामिल बिचौलियों से संपर्क किया और 1.5 लाख रुपये में बच्चे की बातचीत की. देशमुख ने कहा कि शुक्रवार को एक पुलिस दल ने माता-पिता और चार अन्य को ठाणे कलेक्टर कार्यालय के पास एक जगह से गिरफ्तार किया, जब उन्होंने पैसे लिए और बच्चे को एक नकली ग्राहक को सौंप दिया. उन्होंने बताया कि बच्ची का जन्म चार दिसंबर को भिवंडी के एक सरकारी अस्पताल में हुआ था.

माता-पिता की गिरफ्तारी के बाद बच्ची को डोंबिवली के एक चाइल्ड केयर सेंटर में भेज दिया गया.

अधिकारी ने बताया कि यहां राबोदी पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 370 (व्यक्तियों की तस्करी) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

आरोपियों की पहचान बच्चे के पिता वकील शकील अंसारी (37), मां मुमताज अंसारी (29), कथित बिचौलिए जीनत राशिद खान (22) और वसीम इसाक शेख (36) के रूप में हुई है. आरोपियों में बच्ची की चाची कायनात रिजवान खान (30) और उसका एक चचेरा भाई भी शामिल है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2021 06:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).