जरुरी जानकारी | पारस डिफेंस महाराष्ट्र में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश से ऑप्टिक्स पार्क स्थापित करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पारस डिफेंस ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह महाराष्ट्र में देश का पहला ऑप्टिक्स पार्क स्थापित करने के लिए 12,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है।

मुंबई, 23 जनवरी पारस डिफेंस ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह महाराष्ट्र में देश का पहला ऑप्टिक्स पार्क स्थापित करने के लिए 12,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है।

कंपनी ने इस संबंध में दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक के दौरान महाराष्ट्र सरकार के साथ एक प्रारंभिक समझौते पर हस्ताक्षर भी कर दिए हैं। इस परियोजना के वर्ष 2028 में शुरू होने की उम्मीद है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह निवेश रक्षा, अंतरिक्ष, वाहन, सेमीकंडक्टर और अन्य क्षेत्रों के लिए एक प्रौद्योगिकी केंद्र बनाने पर किया जाएगा। इस परियोजना से 2,000 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

कंपनी ने कहा कि यह महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी स्वतंत्रता के लिए भारत की आकांक्षाओं को आगे बढ़ाते हुए 'मेक इन इंडिया' पहल के लिए उसकी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि करता है।

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मुंजाल शरद शाह ने कहा, ‘‘यह क्रांतिकारी परियोजना न केवल घरेलू विनिर्माण पारिस्थितिकी को बढ़ावा देगी, बल्कि वैश्विक नवाचार केंद्र के रूप में भारत की स्थिति को भी मजबूत करेगी।’’

महाराष्ट्र सरकार के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘रक्षा, अंतरिक्ष, वाहन, सेमीकंडक्टर और अन्य क्षेत्रों की ऑप्टिकल प्रौद्योगिकियों के लिए महाराष्ट्र में नवाचार को बढ़ावा देने और तकनीकी नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए हमें पारस डिफेंस के साथ सहयोग पर गर्व है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार