खेल की खबरें | पराग्वे ने अर्जेंटीना को ड्रा पर रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लॉ बोम्बोनेरा स्टेडियम में खेले गये मैच के बाद अर्जेंटीना तीन मैचों में सात अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गया है लेकिन ब्राजील नौवें स्थान पर काबिज वेनेजुएला के खिलाफ जीत दर्ज करने पर उससे आगे पहुंच सकता है। ब्राजील के अभी छह अंक हैं। पराग्वे पांच अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

लॉ बोम्बोनेरा स्टेडियम में खेले गये मैच के बाद अर्जेंटीना तीन मैचों में सात अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गया है लेकिन ब्राजील नौवें स्थान पर काबिज वेनेजुएला के खिलाफ जीत दर्ज करने पर उससे आगे पहुंच सकता है। ब्राजील के अभी छह अंक हैं। पराग्वे पांच अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।

अर्जेंटीना का क्वालीफाईंग में चौथा मैच मंगलवार को होगा।

यह भी पढ़े | DDCA ने ‘मिनी चुनावों’ पर खत्म किए 27 लाख रुपये.

गुरुवार को पहले मैच में दसवें स्थान पर काबिज बोलिविया को अंतिम क्षणों में पेनल्टी गंवाने का खामियाजा भुगतना पड़ा जिससे इक्वेडर ने उसे 3-2 से हराया। इक्वेडर तीन मैचों में छह अंक लेकर तीसरे स्थान पर है।

शीर्ष चार में रहने वाली टीमों को कतर में 2022 में होने वाले विश्व कप में स्वत: जगह मिल जाएगी जबकि पांचवें स्थान की टीम अंतर महाद्वीपीय प्लेऑफ में खेलेगी।

यह भी पढ़े | UAE से लौटते वक्त मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारीयों ने Krunal Pandya को रोका, जानें क्या है पूरा मामला.

पराग्वे ने फिर से अर्जेंटीना को परेशानी में डाला। उसने एंजेल रोमेरा के 21वें मिनट में पेनल्टी पर किये गये गोल से बढ़त बनायी। अर्जेंटीना ने 41वें मिनट में निकोलस गोंजालेज के गोल की मदद से बराबरी की।

मेस्सी ने 57वें मिनट में अर्जेंटीना को बढ़त दिला दी थी लेकिन वीडियो समीक्षा में पाया गया कि इससे 27 सेकेंड पहले फाउल किया गया था जबकि गेंद अर्जेंटीना के पाले में ही थी। मेस्सी इसके 14 मिनट बाद फिर से गोल करने के करीब पहुंच गये थे लेकिन पराग्वे के गोलकीपर एंटनी सिल्वा ने बेहतरीन बचाव करके मैच को ड्रा करवा दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\