खेल की खबरें | पैरा निशानेबाज अवनी लखेड़ा ने रजत जीता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अवनी लखेड़ा के रजत पदक की मदद से भारत ने अल ऐन 2021 विश्व पैरा खेल निशानेबाजी विश्व कप में सोमवार को शीर्ष तीन में जगह बनाये रखी ।
अल ऐन (यूएई), 22 मार्च अवनी लखेड़ा के रजत पदक की मदद से भारत ने अल ऐन 2021 विश्व पैरा खेल निशानेबाजी विश्व कप में सोमवार को शीर्ष तीन में जगह बनाये रखी ।
लखेड़ा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में प्रवेश किया लेकिन उक्रेन की इरिना एस से 0 . 3 अंक से हार गई ।
फाइनल स्कोर 249 . 248.7 रहा ।
भारतीय पैरालम्पिक समिति की अध्यक्ष दीपा मलिक ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘भारतीय पैरा खेलों के लिये यह बड़ा पल है । राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के बाद अब निशानेबाजों ने अल ऐन में भी शानदार प्रदर्शन किया है ।’’
उक्रेन चार स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य जीतकर शीर्ष पर है । संयुक्त अरब अमीरात तीन स्वर्ण और एक रजत के साथ दूसरे और भारत एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य के साथ तीसरे स्थान पर है ।
इसमें 24 देशों के 120 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)