देश की खबरें | पानीपत : तीन नाबालिगों की हत्या के मामले में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने राजमार्ग बाधित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के पानीपत जिले में तीन नाबालिगों की हत्या के मामले में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए पीडित परिजनों और ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को राजमार्ग बाधित किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पानीपत, 30 जुलाई हरियाणा के पानीपत जिले में तीन नाबालिगों की हत्या के मामले में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए पीडित परिजनों और ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को राजमार्ग बाधित किया।

तीनों नाबालिगों के शव इस माह की शुरुआत में रहस्यमयी हालात में मिले थे।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: सरकारी और प्राइवेट स्कूल 31 अगस्त तक रहेंगे बंद, नाम काटने पर होगी कर्रवाई.

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार की।

मामले में 10-12 साल की उम्र के तीन लड़कों के शव यहां बिंझोला गांव के पास नहर में मिले थे। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। वह गांव के पास ही पतंग उड़ाने के लिए मांझा खरीदने गए थे।

यह भी पढ़े | बेंगलुरु: पोर्न साइट्स पर कॉलेज स्टूडेंट्स और लेक्चरर की फोटो अपलोड करने के आरोप में दो गिरफ्तार.

वहीं, घटना के करीब तीन सप्ताह बीत जाने के बाद पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मिनी सचिवालय के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात जाम कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि पुलिस ने हत्या के दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\