देश की खबरें | पुंछ में लावारिस सूटकेस मिलने से दहशत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार को सड़क किनारे एक लावारिस सूटकेस मिलने से लोगों में दहशत फैल गयी। लोगों को आशंका थी कि उसमें बम हो सकता है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, नौ सितंबर जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार को सड़क किनारे एक लावारिस सूटकेस मिलने से लोगों में दहशत फैल गयी। लोगों को आशंका थी कि उसमें बम हो सकता है।

बाद में सेना के विशेष दस्ते ने उसकी जांच की और उसमें कुछ भी विस्फोटक नहीं मिला।

यह भी पढ़े | Fire in Ahmedabad: गुजरात में सेनिटाइजर बनाने वाली कंपनी में लगी आग, मौके पर फायरब्रिगेड की 9 गाड़ियां मौजूद.

पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जांच में सूटकेस में कोई विस्फोटक नहीं मिला। बाद में पता लगा कि वह सूटकेस एक सैनिक का था और उसमें उसके कुछ कपड़े तथा रोजमर्रा इस्तेमाल में आने वाली कुछ चीजें थीं।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 4039 नए केस, 20 की मौत, 2 लाख के पार पहुंचा कुल आंकड़ा: 9 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि कुछ स्थानीय लोगों ने भीम्बर गली मुख्य चौक के पास सड़क के किनारे लावारिस सूटकेस को देखा और तुरंत पुलिस और सेना को इसकी सूचना दी गयी।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी और यातायात को अन्य दिशा की ओर मोड़ दिया गया। सेना के बम निष्क्रिय दस्ते ने इसकी जांच की और इसमें कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

बाद में एक सैनिक ने मौके पर सेना की टीम से संपर्क किया और सूटकेस पर दावा किया। पुलिस ने हालांकि अन्य जानकारी नहीं दी कि सूटकेस वहां कैसे छूट गया या जवान छुट्टी पर था या ड्यूटी पर।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\