देश की खबरें | पंचकूला के अस्पताल की नर्सों ने यौन दुर्व्यवहार के आरोपी डॉक्टर की पिटाई की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के पंचकूला जिले के एक अस्पताल में यौन दुर्व्यवहार के आरोपी डॉक्टर की नर्सों ने मंगलवार को पिटाई कर दी। उन्हीं नर्सों में एक ने डॉक्टर पर यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था।

चंडीगढ़, 14 जुलाई हरियाणा के पंचकूला जिले के एक अस्पताल में यौन दुर्व्यवहार के आरोपी डॉक्टर की नर्सों ने मंगलवार को पिटाई कर दी। उन्हीं नर्सों में एक ने डॉक्टर पर यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था।

पुलिस ने कहा कि कोविड-19 पृथक वार्ड में तैनात नर्स का आरोप है कि डॉक्टर ने दो दिन पहले नशे की हालत में उसके साथ यौन दुर्व्यवहार किया था।

यह भी पढ़े | Rajasthan political crisis: सियासी संकट के बीच कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी के साथ सभी विभाग भंग.

अधिकारियों के अनुसार नर्स ने अस्पताल के अधिकारियों से शिकायत की, जिसके आधार पर आंतरिक जांच शुरू की गई, जो अभी चल रही है।

डॉक्टर की पिटाई करतीं नर्सों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यह भी पढ़े | कोरोना के मध्यप्रदेश में 93 नए मरीज पाए गए: 14 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वीडियो में दिखता है कि नर्स नारेबाजी करती हुईं डॉक्टर के कक्ष में घुसती हैं और उस पर मुक्के बरसा देती हैं।

इसके बाद पुलिस आती है और नर्सों का गुस्सा शांत करने की कोशिश करती है।

पुलिस ने पंचकूला में पत्रकारों से कहा, ''हमें जानकारी मिली कि नर्स नारे लगा रही हैं और एक डॉक्टर की पिटाई कर रही हैं। अस्पताल के अधिकारियों ने हमें बताया कि उन्होंने जांच शुरू की है। एक नर्स ने डॉक्टर के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं और हमने उसकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है।''

पंचकूला की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जसजीत कौर ने पत्रकारों को बताया कि यौन दुर्व्यवहार के मामलों पर गठित अस्पताल की आंतरिक समिति मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\