एजेंसी न्यूज

पंचायती राज दिवस : पुणे की महिला सरपंच ने मोदी से की बात

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्राम पंचायत पदाधिकारियों से बातचीत के दौरान यहां के चोकन इलाके के मेदनकरवाड़ी गांव की सरपंच प्रियंका मेदनकर से पूछा कि कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिये उनकी ग्राम पंचायत में क्या इंतजाम किये गए हैं?

पंचायती राज दिवस : पुणे की महिला सरपंच ने मोदी से की बात
जमात

पुणे, 24 अप्रैल महाराष्ट्र में पुणे जिले की एक युवा महिला सरपंच ने शुक्रवार को पंचायती राज दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की।

प्रधानमंत्री मोदी ने ग्राम पंचायत पदाधिकारियों से बातचीत के दौरान यहां के चोकन इलाके के मेदनकरवाड़ी गांव की सरपंच प्रियंका मेदनकर से पूछा कि कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिये उनकी ग्राम पंचायत में क्या इंतजाम किये गए हैं?

मेदनकर ने प्रधानमंत्री को बताया कि स्वच्छता अभियान चलाया गया है और घरों में साबुन दिये गए हैं, गांव में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार 5000 मास्क लोगों के बीच वितरित किये गए इसके अलावा महिलाओं को 7000 सेनेटरी नैपकिन भी उपलब्ध कराए गए।

उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि सामाजिक दूरी की पहल के तहत राशन और सब्जियों की दुकानों को एक दिन छोड़कर खोलने की इजाजत दी गई है और आवश्यक वस्तुओं को लोगों के घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई है।

उन्होंने कहा कि ऐहतियात के तौर पर गांव में पृथक-वास केंद्र भी निर्दिष्ट किया गया है।

प्रधानमंत्री ने पुणे जिले में किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) द्वारा किये गए काम की भी सराहना की।

बैठक के बाद मेदनकर ने संवाददाताओं को बताया, “मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि हमारी ग्राम पंचायत को मोदीजी के साथ बातचीत का अवसर मिला।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 08:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).