देश की खबरें | गोवा में पंचायत चुनाव 10 अगस्त को, पांच हजार से अधिक उम्मीदवार मैदान में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा में बुधवार को 186 पंचायत निकायों के लिए मतदान होगा, जिसमें 5,000 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पणजी, नौ अगस्त गोवा में बुधवार को 186 पंचायत निकायों के लिए मतदान होगा, जिसमें 5,000 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि राज्य भर के 1,464 वार्डों के कम से कम 5,038 उम्मीदवार पंचायत चुनाव में अपनी किस्मत आजमायेंगे ।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विभिन्न ग्राम पंचायतों से कुल 64 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं, जिनमें से 41 उत्तरी गोवा से और 23 दक्षिण गोवा से हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर गोवा जिले में 97 पंचायत है, जिसमें 2,667 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि दक्षिण गोवा जिले में 89 पंचायत है जिसमें 2,371 उम्मीदवार मैदान में हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, उत्तरी गोवा और दक्षिण गोवा में क्रमश: 3,85,867 और 4,11,153 मतदाता हैं।

प्रशासन ने पूरे राज्य में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लागू कर दी है जबकि मंगलवार और बुधवार को शराबबंदी लागू कर दी गई है।

मतदान सुबह आठ बजे शुरू होगा और शाम पांच बजे समाप्त होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Nepal Bus Accident: नेपाल में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 6 महिलाओं समेत 17 की मौत; दिल दहला देने वाला VIDEO आया सामने

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\