एजेंसी न्यूज

Palghar: महिला को चाकू मारने के आरोप में पूर्व प्रेमी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले से 23 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी पूर्व प्रेमिका को चाकू मारकर घायल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

Palghar: महिला को चाकू मारने के आरोप में पूर्व प्रेमी गिरफ्तार
(Photo Credit : X)

पालघर, 25 जनवरी: महाराष्ट्र के पालघर जिले से 23 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी पूर्व प्रेमिका को चाकू मारकर घायल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. हमले में जख्मी हुई महिला का इलाज किया जा रहा है. आरोपी विकास वर्मा ने मंगलवार को नालासोपारा की 22-वर्षीय महिला को निशाना बनाया.

महिला की उस व्यक्ति से दोस्ती थी, लेकिन लगातार झगड़ों के कारण दो साल से अधिक पहले महिला ने आरोपी के संदेशों का जवाब देना बंद कर दिया था तथा दोनों अलग हो चुके थे. अधिकारी ने बताया कि संबध खत्म होने के बाद भी वर्मा ने महिला का पीछा करना जारी रखा। उन्होंने बताया कि महिला ने पिछले साल 21 अक्टूबर को उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी.

मंगलवार सुबह करीब 7.45 बजे जब महिला काम पर जा रही थी उसी वक्त वर्मा ने उसकी छाती और पेट पर चाकू से हमले किये. स्थानीय लोगों ने वर्मा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. अधिकारी ने बताया कि अचोले पुलिस ने वर्मा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2024 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).