देश की खबरें | पालघर मामला: पुलिस ने ग्रामीणों का विश्वास जीतने के लिए अभियान शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले के गडचिंचल गांव में तीन व्यक्तियों की पीट पीटकर हत्या करने और उसके बाद कई ग्रामीणों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब जिले में आदिवासियों का विश्वास जीतने के लिए सम्पर्क बनाने का प्रयास कर रही है।

पालघर, 22 जून महाराष्ट्र के पालघर जिले के गडचिंचल गांव में तीन व्यक्तियों की पीट पीटकर हत्या करने और उसके बाद कई ग्रामीणों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब जिले में आदिवासियों का विश्वास जीतने के लिए सम्पर्क बनाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस उपाधीक्षक डी एम धर्माधिकारी ने सोमवार को कहा, ‘‘विश्वास अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | एनसीपी को बड़ा झटका, गुजरात के पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला ने NCP की राष्ट्रीय महासचिव पद के साथ पार्टी से भी दिया इस्तीफा.

उन्होंने श्रमजीवी संगठन की एक कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘इससे पुलिस के खिलाफ शिकायतों को कम करने में मदद मिली है। ‘पुलिस मित्र’ और ‘दक्षता समिति’ से भी काफी हद तक मदद मिली है।’’

16 अप्रैल को दहानू तालुका के गडचिंचल गांव में दो साधुओं और उनके चालक को बच्चा चोर होने के संदेह में भीड़ द्वारा पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में तब पीट पीटकर मार डाला गया था जब तीनों कार में सूरत जा रहे थे।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच SC ने जगन्नाथ रथ यात्रा को शर्तों के साथ दी मंजूरी, तैयारियों को लेकर सीएम नवीन पटनायक आज करेंगे बैठक.

जांच बाद में राज्य की सीआईडी को सौंप दी गई थी।

सरकार ने तत्कालीन पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह को हटाकर उनके स्थान पर दत्तात्रेय शिंदे को तैनात किया था। दत्तात्रेय ने ही विश्वास अभियान शुरू किया।

धर्माधिकारी ने अभियान के बारे में कहा कि कई युवाओं ने पुलिस की सहायता की पेशकश की है।

उन्होंने कहा कि पुलिस थानों के प्रभारी के साथ ही वरिष्ठ अधिकारी भी ग्रामीणों के साथ संवाद करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\