विदेश की खबरें | पाकिस्तान की प्रसिद्ध समाजसेवी बिलकिस बानो इदी का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के जानेमाने मानवतावादी और सामाजिक कार्यकर्ता दिवंगत अब्दुल सत्तार इदी की पत्नी बिलकिस बानो इदी का शुक्रवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। परिवार के एक सदस्य ने यह जानकारी दी।

कराची, 15 अप्रैल पाकिस्तान के जानेमाने मानवतावादी और सामाजिक कार्यकर्ता दिवंगत अब्दुल सत्तार इदी की पत्नी बिलकिस बानो इदी का शुक्रवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। परिवार के एक सदस्य ने यह जानकारी दी।

वह 74 वर्ष की थीं।

बिलकिस ने अब्दुल सत्तार इदी फाउंडेशन की स्थापना में अपने पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। इस संगठन को अनेक क्षेत्रों में मानवता के कार्यों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्धि मिली।

बिलकिस ने जुलाई 2016 में अपने पति की मृत्यु के बाद अपने बेटे फैसल इदी के साथ मिलकर फाउंडेशन के अनेक कार्य किये। फैसल ने मीडिया को अपनी मां के निधन की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि उनकी मां को इस सप्ताह की शुरुआत में रक्तचाप अचानक से गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इदी फाउंडेशन के प्रवक्ता के अनुसार बिलकिस पिछले एक महीने से बीमार थीं।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने बिलकिस के निधन पर दुख जताया। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बिलकिस की मृत्यु को देश के लिए बड़ी क्षति बताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Conflict: फारस की खाड़ी में गहराया समुद्री संकट, सैन्य संघर्ष के बीच 5 की मौत; 69 का रेस्क्यू और 10 से अधिक जहाज क्षतिग्रस्त

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\