देश की खबरें | कश्मीर में हथियार भेजने की पाकिस्तान की कोशिश नाकाम, सेना ने चार राइफल बरामद कीं
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 10 अक्टूबर पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा के पार से जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में हथियार और गोला-बारूद भेजने के प्रयास को सेना ने विफल कर दिया। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि सेना ने एके74 राइफल समेत हथियारों का जखीरा बरामद किया है।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सतर्क सैनिकों ने उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से हथियार भेजने की पाकिस्तान की कोशिश को नाकाम कर दिया।

यह भी पढ़े | Delhi Lynching: दिल्ली में 18 साल के लड़के की पीट-पीटकर कर हत्या, रिलेशनशिप के चलते गवाईं जान.

उन्होंने कहा कि सेना ने दो-तीन लोगों को किशनगंगा नदी में एक रस्सी से बंधी ट्यूब में कुछ चीजें भेजते देखा।

अधिकारी के अनुसार, सैनिक तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने चार एके74 राइफल, आठ मैगजीन और दो बैग में बंद 240 कारतूस बरामद किये। इलाके को घेर लिया गया और तलाशी अभियान जारी है।

यह भी पढ़े | लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और पॉलिटेक्निक ‘3P’ आधार पर होंगे संचालित, योगी सरकार ने बाई सर्कुलेशन प्रस्ताव को दिखाई हरी झंडी.

उन्होंने कहा कि यह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से हथियार और गोलाबारुद की तस्करी करने की आतंकियों की एक और साजिश थी, लेकिन चौकन्ने सैनिकों की त्वरित कार्रवाई ने इसे सफलतापूर्वक विफल कर दिया।

श्रीनगर स्थित चिनार कोर के कोर कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल बी एस राजू ने कहा कि पाकिस्तान की मंशा में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

उन्होंने यहां पास ही रंगरेथ इलाके में एक समारोह से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘पाकिस्तान ने आज सुबह केरन सेक्टर में किशनगंगा नदी के रास्ते चार एके74 राइफल और एक ट्यूब में गोला-बारूद का जखीरा भेजने की कोशिश की, लेकिन हमारे चौकन्ने सैनिकों ने निगरानी उपकरणों की मदद से जखीरे को बरामद कर लिया। इससे पता चलता है कि पाकिस्तान की मंशा में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हम भविष्य में भी उनकी कोशिशों को नाकाम करते रहेंगे।’’

कोर कमांडर ने कहा, ‘‘केरन, तंगधार, जम्मू सेक्टर और पंजाब में भी इस तरह की कोशिशें हुई हैं। इसका मुख्य मकसद कश्मीर के लोगों को हमेशा आतंकवाद में लिप्त रखना है। लेकिन हमारा संकल्प हथियार इस तरह आने से रोकने का है ताकि यहां लोगों को कम से कम नुकसान हो। हमें इसमें लोगों से सहयोग की अपेक्षा है ताकि हम आतंकवाद को रोक सकें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)