पूर्व पाकिस्तानी PM नवाज शरीफ ने लगाया आरोप, पाकिस्तान की सेना और ISI ने इमरान खान की 'कठपुतली सरकार' बनवाई

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने देश की सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई पर उन्हें अपदस्थ करने और इमरान खान को सत्ता में ला कर अपनी कठपुतली सरकार बनवाने का आरोप लगाया. उन्होंने उनकी सरकार गिराने के पीछे इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस का हाथ होने का भी आरोप लगाया और कहा कि पूरा प्रकरण आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद की मदद से हुआ.

नवाज शरीफ (Photo Credits: IANS)

लाहौर ,17 अक्टूबर: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (Nawaz sharif) ने देश की सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई पर उन्हें अपदस्थ करने और इमरान खान को सत्ता में ला कर अपनी कठपुतली सरकार बनवाने का आरोप लगाया. शरीफ लाहौर से लगभग 80 किमी दूर गुजरांवाला में 11 विपक्षी दलों के गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (Pakistan Democratic Movement) को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने शुक्रवार देर रात लंदन से वीडियो लिंक के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया.

विपक्षी दलों ने 20 सितंबर को पीडीएम के गठन और तीन चरण में सरकार विरोधी अभियान चलाने की घोषणा की थी. इसके तहत इमरान खान की अगुवाई वाली पाकिस्तान तहरीके इंसाफ सरकार को सत्ता से हटाने के लिए देश भर में जन सभाएं, प्रदर्शन और रैलियां की जाएंगी. जनवरी 2021 में इस्लामाबाद के लिए लंबा मार्च निकाला जाएगा.

यह भी पढ़ें: China-Pakistan Economic Corridor: पाकिस्तान में हो रहे इस आंदोलन को लेकर परेशान है चीन, कई जगह रुका हुआ है काम

सैन्य नेतृत्व पर निशाना साधते हुए, शरीफ ने कहा, "(सेना प्रमुख) जनरल कमर जावेद बाजवा ने मेरी सरकार को खत्म कर दिया. उन्होंने 2018 के चुनावों में धांधली की और नाकाबिल इमरान खान को देश पर थोप दिया. जनरल बाजवा प्रत्यक्ष अपराधी हैं और उन्हें इसके लिए जवाब देना होगा." उन्होंने उनकी सरकार गिराने के पीछे इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) का हाथ होने का भी आरोप लगाया और कहा कि पूरा प्रकरण आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद की मदद से हुआ.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड