देश की खबरें | पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा से सटे अग्रिम इलाकों में गोलाबारी की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में सोमवार को पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा से सटे अग्रिम इलाकों में मोर्टार से गेालाबारी की तथा छोटे हथियारों से गोलियां भी चलायी । रक्षा प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी ।
जम्मू, 10 अगस्त जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में सोमवार को पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा से सटे अग्रिम इलाकों में मोर्टार से गेालाबारी की तथा छोटे हथियारों से गोलियां भी चलायी । रक्षा प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी ।
प्रवक्ता ने बताया बालाकोट एवं कृष्णा घाटी सेक्टर में पाक सैनिकों ने गोलाबारी एवं गोलीबारी की जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया ।
प्रवक्ता ने बताया कि आज दिन में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुये पाक सैनिकों ने सुबह करीब सवा दस बजे बालाकोट सेक्टर में गोलीबारी की ।
उन्होंने बताया कि सीमा पार से हो रही गोलीबारी दोनों तरफ से कुछ समय के लिये जारी रही, हालांकि, भारत की तरफ से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है ।
यह भी पढ़े | Manipur BJP Government Won Trust Vote: मणिपुर में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार ने विश्वास मत जीता.
अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान सेना ने तरकुंडी गांव को निशाना बनाते हुये मोर्टार से गोलाबारी की जिससे ग्रामीणों के बीच दहशत फैल गयी ।
प्रवक्ता ने बताया कि पाक सैनिकों ने बिना उकसावे की कार्रवाई के शाम छह बजकर 35 मिनट पर कृष्णाघाटी सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी एवं मोर्टार से गोलाबारी कर एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया ।
उन्होंने बताया कि गोलाबारी जारी है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2020 11:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

