CEASEFIRE VIOLATION BY PAKISTAN: पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास की गोलाबारी, एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे इलाकों में सोमवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलीबारी की और मोर्टार दागे जिससे सेना का एक जवान शहीद हो गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे इलाकों में सोमवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलीबारी की और मोर्टार दागे जिससे सेना का एक जवान शहीद हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर और राजौरी के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास और कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से अब भी मोर्टार दागे जा रहे हैं व गोलीबारी जारी है।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी ने मिजोरम के सीएम जोरामथांगा से भूकंप के बाद की स्थिति पर बातचीत की : 22 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि नौशेरा सेक्टर में सीमा पार से की गई गोलाबारी में अग्रिम चौकी पर तैनात सेना का एक जवान घायल हो गया था, जिसने बाद में दम तोड़ दिया।

राजौरी और पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हुआ यह चौथा सैन्यकर्मी है। पाकिस्तान ने राजौरी जिले में चार और 10 जून को गोलीबारी की थी जिनमें दो जवान शहीद हुए थे और 14 जून को पुंछ जिले में सीमा पार गोलीबारी में अन्य एक जवान शहीद हुआ था।

यह भी पढ़े | UP BEd JEE 2020 Exam Date: 29 जुलाई को होगी यूपी बीएड जेईई 2020 की प्रवेश परीक्षा, यहां पढ़ें अन्य डिटेल्स.

जम्मू-कश्मीर सीमा पर इस साल पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी काफी बढ़ गई है। 10 जून तक पाकिस्तान 2,027 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुका था।

इससे पहले रक्षा प्रवक्ता ने कहा था, ‘‘ तड़के साढ़े तीन बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे।’’

उन्होंने कहा ‘‘ इसके बाद सुबह करीब साढ़े पांच बजे पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।’’

प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

अधिकारी ने बताया कि कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर के करोल मटराई इलाके में पाकिस्तान रेंजर्स अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अग्रिम चौकियों और गांवों पर भारी गोलीबारी कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने देर रात एक बजे बिना किसी उकसावे के गोलीबारी करनी शुरू की,जिसका सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

अधिकारियों ने बताया कि तड़के तीन बजकर 50 मिनट तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Vehicle Restrictions in Rawalpindi: रावलपिंडी में वाहनों पर पाबंदी, क्या अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए पाकिस्तान आ रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?

Iran-US Peace Talks: इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की संभावना, सुरक्षा कारणों से रावलपिंडी में सभी परिवहन सेवाओं पर आने-जाने पर लगी रोक

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Winner Prediction: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी