एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पाकिस्तानी सैनिकों ने एलओसी, आईबी पर गांवों और अग्रिम चौकियों पर गोलियां चलाईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के पुंछ और कठुआ जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर गांवों तथा अग्रिम चौकियों पर बिना उकसावे के गोलियां चलाईं और गोले दागे।

देश की खबरें | पाकिस्तानी सैनिकों ने एलओसी, आईबी पर गांवों और अग्रिम चौकियों पर गोलियां चलाईं
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, सात नवंबर पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के पुंछ और कठुआ जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर गांवों तथा अग्रिम चौकियों पर बिना उकसावे के गोलियां चलाईं और गोले दागे।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Delhi: न्यू अशोक नगर दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय में ऑटोरिक्शा चालक मृत पाया गया.

अधिकारियों ने बताया कि पुंछ जिले में एलओसी पर मनकोट सेक्टर में देर रात 2.30 बजे के आसपास मोर्टार के गोले दागे गए,वहीं हीरानगर सेक्टर में सीमापार से गोलीबारी रातभर चली।

उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी से भारतीय पक्ष में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार में अंतिम चरण का मतदान जारी, कांग्रेस का दावा-हर बिहारी ने ठाना बिहार में बदलाव लायेंगे, महागठबंधन सरकार बनायेंगें.

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए देर रात करीब 2:30 बजे एलओसी पर मनकोट सेक्टर में गोलियां चलाईं और मोर्टार के गोले दागे। सेना ने इसका समुचित जबाव दिया।’’

अधिकारियों ने बताया कि दोनों ओर से गोलीबारी और गोलाबारी सुबह करीब चार बजे बंद हुई।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजरों ने शुक्रवार रात करीब 10 बजे करोल कृष्ण,सतपाल और गुरनाम में सीमा चौकियों पर गोलियां चलाईं, जिसका सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने तत्काल समुचित जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि दोनों ओर से गोलीबारी सुबह पांच बजकर दस मिनट तक जारी रही। गोलीबारी से सीमाई इलाकों में रहने वालों के बीच भय व्याप्त हो गया और उन्होंने रात भूमिगत बंकरों में गुजारी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2020 09:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).