खेल की खबरें | पाकिस्तानी टीम ने पांचवां कोरोना टेस्ट पास किया, मंगलवार को पृथकवास से बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी क्रिकेट टीम कोरोना वायरस जांच के पांचवें दौर में नेगेटिव आई है और अब मंगलवार को पृथकवास से बाहर निकल जायेगी बशर्ते खेल मंत्रालय से हरी झंडी मिल जाये ।

क्राइस्टचर्च, सात दिसंबर पाकिस्तानी क्रिकेट टीम कोरोना वायरस जांच के पांचवें दौर में नेगेटिव आई है और अब मंगलवार को पृथकवास से बाहर निकल जायेगी बशर्ते खेल मंत्रालय से हरी झंडी मिल जाये ।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने सोमवार को यह जानकारी दी । पाकिस्तानी टीम के आठ सदस्य कोरोना जांच में पॉजिटिव पाये जाने के बाद उसे अभ्यास की अनुमति नहीं दी गई थी ।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus 2nd T20 2020: भारत टीम ने T20 सीरीज पर जमाया कब्जा, मैच के दौरान बनें ये प्रमुख रिकॉर्ड.

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक बयान में कहा ,‘‘ पाकिस्तानी टीम का पांचवां और आखिरी कोरोना टेस्ट 12वें दिन हुआ जिसमें सभी नेगेटिव पाये गए हैं ।’’

इसमें कहा गया ,‘‘स्वास्थ्य मंत्रालय की मंजूरी मिलने पर टीम कल पृथकवास से निकलकर क्वींसटाउन जायेगी जहां टी20 और टेस्ट श्रृंखला से पहले अभ्यास करेगी ।’’

यह भी पढ़े | Ind vs Aus 2nd T20 2020: सिडनी में भारतीय बल्लेबाजों की आतिशी बल्लेबाजी, T20 सीरीज पर 2-0 से जमाया कब्जा.

पाकिस्तान को 18 दिसंबर से आकलैंड में शुरू हो रही तीन टी20 मैचों की श्रृंखला खेलनी है ।दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला 26 दिसंबर से शुरू होगी ।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा ,‘‘ पाकिस्तानी टीम के जो सदस्य छठे दिन पॉजिटिव पाये गए थे , वे नेगेटिव रिपोर्ट आने तक पृथकवास में ही रहेंगे ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\