एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पाकिस्तानी बलों ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारतीय चौकियों पर की गोलीबारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी सैन्य बलों ने जम्मू-कश्मीर के कमलकोटे सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय चौकियों पर शनिवार को बिना उकसावे के गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

देश की खबरें | पाकिस्तानी बलों ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारतीय चौकियों पर की गोलीबारी
जियो

श्रीनगर, 13 जून पाकिस्तानी सैन्य बलों ने जम्मू-कश्मीर के कमलकोटे सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय चौकियों पर शनिवार को बिना उकसावे के गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

अधिकारियों ने कहा, ‘‘सुबह नौ बजकर 20 मिनट पर उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में उरी क्षेत्र के कमलकोटे सेक्टर में संघर्ष विराम उल्लंघन की सूचना मिली।’’

यह भी पढ़े | दिल्ली: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से की इस्तीफे मांग.

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी बलों ने भारतीय चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की जो अब भी जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना पाकिस्तानी बलों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

यह भी पढ़े | बिहार: आरक्षण के मुद्दे पर सरकार को घेरने में जुटी कांग्रेस, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान से मांग रही है इस्तीफा.

पाकिस्तानी बलों ने दो दिन में जिले में दूसरी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।

रामपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के निकट पाकिस्तानी बलों ने शुक्रवार को भी संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलाबारी की थी, जिसमें 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी तथा एक युवती घायल हो गई थी।

पाकिस्तानी बलों की गोलीबारी में अख्तर बेगम नाम की महिला की मौत हो गई थी। उनके बाटग्रान स्थित घर पर एक गोला आकर गिराथा। इस घटना में 23 वर्षीय एक युवती घायल हो गई।

पाकिस्तानी बलों की गोलाबारी में चार मकान तथा एक मस्जिद क्षतिग्रस्त हो गई थी।

कई परिवारों ने भूमिगत बंकरों में शरण ली थी और कई अन्य लोग उरी तहसील में सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2020 12:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).