देश

दिल्ली: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से की इस्तीफे मांग

राजधानी दिल्ली में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को लेकर बीजेपी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आक्रामक है. इसी कड़ी में शनिवार को दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश भर में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3,08,993 हो गया है.

दिल्ली: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से की इस्तीफे मांग
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी (Photo Credit- ANI)

नई दिल्ली, 13 जून: राजधानी दिल्ली में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को लेकर बीजेपी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के खिलाफ आक्रामक है. इसी कड़ी में शनिवार को दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की है. मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने आरोप लगाया है कि नेशनल डिजास्टर मेनेजमेंट एक्ट के प्रावधान के अनुसार दिल्ली के मुख्यमंत्री के पास समुचित निर्णय लेने का अधिकार है, इसके बावजूद मुख्यमंत्री दिल्ली में स्वास्थ्य सबंधी ढांचा खड़े करने के साथ-साथ सभी मोर्चे पर नाकामयाब साबित हुये हैं.

ध्यान रहे इससे पहले शुक्रवार को देश के सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर गंभीर टिप्पणी की थी. इसके बाद भाजपा ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुये कहा था कि कोविड-19 से निपटने में दिल्ली सरकार की सच्चाई बाहर आ गई है. दिल्ली में स्वास्थ्य व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 'विफल' हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह गोयल की मां हुईं कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल से मदद मांगने पर मिला ये जवाब

इस बीच देश में कोरोना महामारी ने बेहद गंभीर रुख अख्तियार कर लिया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी किये गये आकड़ों के मुताबिक अकेले दिल्ली में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 36,824 हो गई है. इसमें 22,212 लोग अभी भी कोरोना पीड़ित हैं. 13,398 लोग स्वस्थ हो चुके है. वहीं दिल्ली में मरने वालों की संख्या 1,214 हो गई है. उधर देश भर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तीन लाख के पार हो गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश भर में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3,08,993 हो गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2020 12:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).