एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने तीन सेक्टरों में गोलीबारी की और गोले दागे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के समीप तीन सेक्टरों में पाकिस्तानी सेना ने भारी गोलीबारी की और गोले दागे जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने तीन सेक्टरों में गोलीबारी की और गोले दागे
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, नौ अक्टूबर जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के समीप तीन सेक्टरों में पाकिस्तानी सेना ने भारी गोलीबारी की और गोले दागे जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ आज करीब साढ़े पांच बजे पाकिस्तानी सेना पुंछ जिले के शाहपुर, किरनी और कस्बा सेक्टरों में बिना किसी उकसावे के गोलियां चलाकर और गोले दागकर संघर्षविराम का उल्लंघन करने लगी।’’

यह भी पढ़े | Bareilly Minor Girl Molested: यूपी के बरेली में नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार.

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

एक अक्टूबर को पुंछ जिले के कृष्णाघाटी इलाके में पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया था और दूसरा घायल हो गया था।

यह भी पढ़े | MPSC Exams 2020 Postponed: महाराष्ट्र एमपीएससी परीक्षा को अगली सूचना तक किया गया स्थगित.

पांच सितंबर को राजौरी के सुंदरबानी सेक्टर में संघर्ष विराम उल्लंघन में एक सैन्य अधिकारी शहीद हो गये थे और दो सैन्य कर्मी घायल हो गए थे।

इससे पहले, दो सितंबर को राजौरी के केरी सेक्टर में संघर्ष विराम उल्लंघन के एक जेसीओ की जान चली गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2020 07:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).