एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम इलाकों में गोलाबारी की, एक महिला घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर भारी गोलीबारी और गोलाबारी कर लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया। गोलाबारी में एक महिला घायल हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम इलाकों में गोलाबारी की, एक महिला घायल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 18 सितंबर पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों पर भारी गोलीबारी और गोलाबारी कर लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया। गोलाबारी में एक महिला घायल हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भारतीय थल सेना ने पाकिस्तान के आक्रामक व्यवहार का मुंहतोड़ जवाब दिया।

यह भी पढ़े | कोरोना के जम्मू-कश्मीर में 1,330 मरीज पाए गए, 15 की मौत: 18 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘‘पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को शाम करीब साढ़े चार बजे बिना उकसावे के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी करके और मोर्टार से गोले दाग कर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया।’’

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना के जवानों द्वारा की गई गोलीबारी और गोलाबारी में बालाकोट की एक महिला घायल हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सीमा पार से हुई गोलाबारी में तीन मवेशी भी घायल हो गए।

यह भी पढ़े | दो कट्टर दुश्मन इस्लामी देश सऊदी अरब और ईरान के सहारे मध्य पूर्व में घुसने की रणनीति बना रहा है चीन, दोनों देशों से भारत के है अच्छे रिश्ते.

पाकिस्तानी बलों ने इस महीने अब तक 31 बार संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया है।

बालाकोट सेक्टर में बृहस्पतिवार को भी पाकिस्तान की गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया था।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी बलों ने राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास मंगलवार को भारी गोलीबारी की थी और मोर्टार के गोले दागे थे, जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया था और एक अधिकारी समेत दो जवान घायल हो गए थे।

इससे पहले, राजौरी के केरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी बलों द्वारा दो सितंबर को संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघन में एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर शहीद हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2020 12:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).