एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | विदेश जाने वाले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग जांच तेज करेगा पाक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान ने वृहस्पतिवार को कहा कि विदेश जाने वाले सभी यात्रियों की कोरोना वायरस की अच्छी तरह से स्क्रीनिंग की जायेगी और इसके बाद ही उन्हें उनके संबंधित विमानों में सवार होने की अनुमति मिलेगी ।

विदेश की खबरें | विदेश जाने वाले सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग जांच तेज करेगा पाक

इस्लामाबाद, 25 जून पाकिस्तान ने वृहस्पतिवार को कहा कि विदेश जाने वाले सभी यात्रियों की कोरोना वायरस की अच्छी तरह से स्क्रीनिंग की जायेगी और इसके बाद ही उन्हें उनके संबंधित विमानों में सवार होने की अनुमति मिलेगी ।

अमीरात एयरलाइन ने पाकिस्तान से अपने यात्री विमान सेवाओं को तीन जुलाई तक के लिये निलंबित कर दिया है । यूएई के इस सरकारी विमानन कंपनी के विमान ने पाकिस्तान से 22 जून को हांगकांग के लिये उड़ान भरी थी । इनमें से 30 पाकिस्तानियों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुयी हे ।

यह भी पढ़े | दुबई में भारतीय दंपति की हत्या करने वाले पाकिस्तानी को मिल सकती है मौत की सजा.

इसके बाद पाक सरकार का यह बयान आया है ।

राष्ट्रीय सरक्षा पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक डाक्टर मोईद युसूफ ने कहा, 'नयी नीति शनिवार :27 जून से : से प्रभावी होगी और सभी यात्रियों को अच्छे से स्क्रीनिंग की जायेगी ।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान की संसद में इमरान खान ने ओसामा बिन लादेन को बताया 'शहीद', अमेरिका के खिलाफ निकाली अपनी भड़ास, देखें वीडियो.

युसूफ ने कहा कि पाकिस्तान से विदेश जाने वाले यात्रियों की कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच नहीं की जायेगी लेकिन उनका बुखार एवं अन्य लक्षणों की जांच की जायेगी ।

उन्होंने कहा, 'अगर किसी प्रकार के लक्षण का पता चलता है, तो स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी संबंधित व्यक्ति से पूछताछ करेंगे और कोरोना वायरस के संक्रमण का पता चलने पर उसे यात्रा नहीं करने दी जायेगी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2020 10:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).