विदेश की खबरें | पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में शांति के लिए तालिबान के साथ ‘समावेशी’ राजनीतिक समझौते की बात कही

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, शाह महमूद कुरैशी ने अफगानिस्तान की स्थिति पर रूस के विदेश मंत्री सेरगी लावरोव के साथ फोन पर बातचीत में उक्त टिप्पणी की।

बयान के अनुसार, कुरैशी ने लावरोव से कहा कि शांतिपूर्ण और स्थिर अफगानिस्तान, पाकिस्तान और क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

बयान के अनुसार, कुरैशी ने अफगानिस्तान में बदलते हालात के कारण पैदा हो रही चुनौतियों पर क्षेत्रीय देशों के साथ सलाह-मशविरा की दिशा में पाकिस्तान द्वारा उठाए गए कदमों से लावरोव को अवगत कराया।

बयान के मुताबिक, कुरैशी ने बताया कि अफगानिस्तान में फंसे विदेशी नागरिकों को वहां से निकालने में पाकिस्तान मदद कर रहा है।

कुरैशी के मंगलवार को उज्बेकिस्तान रवाना होने की संभावना है। इस यात्रा के दौरान वह ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और ईरान भी जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)