पाकिस्तान ने संघर्षविराम उल्लंघन को लेकर इस हफ्ते तीसरी बार भारतीय राजनयिक को तलब किया

विदेश कार्यालय ने दावा किया कि बुधवार को चिरीकोट सेक्टर में भारतीय बलों द्वारा अंधाधुंध और बगैर उकसावे की गई गोलीबारी में 45 वर्षीय एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस्लामाबाद, 21 मई पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय बलों द्वारा संघर्षविराम के कथित उल्लंघन को लेकर विरोध दर्ज कराने के लिये भारतीय उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को बृहस्पतिवार को तलब किया। इस हफ्ते ऐसा तीसरी बार किया गया है।

विदेश कार्यालय ने दावा किया कि बुधवार को चिरीकोट सेक्टर में भारतीय बलों द्वारा अंधाधुंध और बगैर उकसावे की गई गोलीबारी में 45 वर्षीय एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया।

हालांकि, भारतीय थल सेना के प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में एलओसी से लगे दो सेक्टरों के अग्रिम इलाकों में गोलीबारी की और गोले दागे, जिस पर भारतीय बलों ने जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे इलाकों में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा गोलीबारी और गोलाबारी किये जाने का यह लगातार पांचवां दिन था।

वहीं, यह लगातार दूसरे दिन और इस हफ्ते तीसरी बार है, जब भारतीय राजनयिक को पाकिस्तान ने तलब किया है।

इससे पहले पाक विदेश कार्यालय ने भारतीय राजनयिक को सोमवार और बुधवार को तलब किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें