देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में पाकिस्तान ने गोलाबारी की, एक सैनिक जख्मी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, जम्मू, 28 सितम्बर जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों ने सोमवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए मोर्टार से गोले दागे जिसमें एक सैनिक घायल हो गया।

श्रीनगर में रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में घायल सैनिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है।

यह भी पढ़े | Farm Bills 2020: राजपथ पर ट्रैक्टर जलाना खतरनाक साजिश, बीजेपी ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की शिकायत.

अधिकारी ने कहा, ‘‘पाकिस्तान ने आज सुबह कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए मोर्टार एवं अन्य हथियारों से गोलाबारी एवं गोलीबारी की।’’

पाकिस्तान ने राजौरी जिले में भी भारी गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे।

यह भी पढ़े | IPL2020: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहले बल्लेबाजी का न्योता: 28 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जम्मू में रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आज अपराह्न करीब तीन बजकर 50 मिनट पर पाकिस्तान की सेना ने नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय सेना पाकिस्तान के संघर्ष विराम उल्लंघन का करारा जवाब दे रही है।’’

पाकिस्तान की सेना ने इस महीने 40 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।

नीरज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)