देश की खबरें | जम्मू- कश्मीर में पाकिस्तान ने भारी गोलाबारी की, पांच सुरक्षाकर्मियों सहित 11 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को जम्मू- कश्मीर में नियंत्रण रेखा से लगते कई सेक्टरों में बिना उकसावे के गोलाबारी की जिससे जानमाल का बड़ा नुकसान हुआ। सीमा सुरक्षा बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 15 नवंबर पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को जम्मू- कश्मीर में नियंत्रण रेखा से लगते कई सेक्टरों में बिना उकसावे के गोलाबारी की जिससे जानमाल का बड़ा नुकसान हुआ। सीमा सुरक्षा बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

जम्मू- कश्मीर के गुरेज और उरी सेक्टरों के बीच नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान ने कई बार संघर्ष विराम उल्लंघन किया जिसमें पांच सुरक्षाकर्मियों समेत 11 लोग मारे गये। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सेना के ढांचों को बड़ा नुकसान पहुंचाया।

यह भी पढ़े | Nitish Kumar Oath Ceremony: बिहार के CM बनेंगे नीतीश कुमार, सोमवार शाम 4.30 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह.

पाकिस्तान की गोलाबारी से सेना के चार कर्मी और सीमा सुरक्षाबल का एक जवान शहीद हो गया तथा छह नागरिकों की जान चली गयी।

बीएसएफ के महानिरीक्षक (कश्मीर) राजेश मिश्रा ने कहा, ‘‘ पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के भारी गोलाबारी की लेकिन सेना एवं बीएसएफ ने बहादुरी से उनका मुकाबला किया एवं उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान की कई सुरक्षा चौकियां ध्वस्त कर दी गयीं।’’

यह भी पढ़े | CM N Biren Singh Tests Positive For COVID-19: मणिपुर के सीएम एन.बीरेन सिंह पाए गए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी.

वह बीएसएफ के उपनिरीक्षक राकेश डोभाल के श्रद्धांजलि कार्यक्रम के इतर संवाददाताओं से बात कर रहे थे। डोभाल पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हो गये थे।

मिश्रा ने कहा कि पाकिस्तानी गोलाबारी के कारण भारतीय क्षेत्र में जान-माल का बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि गोलाबारी में घायल होने के बाद भी डोभाल ने डटकर मुकाबला किया और वह सबसे बड़ी श्रद्धांजलि के हकदार हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय क्षेत्र में घुसने के लिए नियंत्रण रेखा के पार करीब 250-300 आतंकवादी तैयार थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ बीएसएफ समेत सुरक्षा बल उनकी मंशा नाकाम करने में सफल रहे हैं और हम ऐसा करते रहेंगे।’’

बीएसएफ के अधिकारी ने कहा कि मानवाधिकार संगठनों को पाकिस्तान की भारी गोलाबारी में नागरिकों की हुई मौतों और आम लोगों की संपत्तियों को हुए नुकसान का संज्ञान लेना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now