देश की खबरें | पाकिस्तान ने पुंछ में नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में गोलाबारी की, एक व्यक्ति घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रात भर मोर्टार से गोलाबारी की जिसमें 25 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया।
जम्मू, 31 मई पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रात भर मोर्टार से गोलाबारी की जिसमें 25 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया।
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मेंढर और बालाकोट सेक्टरों में गोलाबारी शनिवार रात करीब 11 बजे शुरू हुई और रविवार तड़के चार बजकर 50 मिनट तक चलती रही।
यह भी पढ़े | Mann Ki Baat Highlights: पीएम मोदी ने कहा, अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा खुला, अब ज्यादा सावधानी की जरूरत.
अधिकारियों ने बताया कि रविवार तड़के गोहलाद निवासी मोहम्मद यासीर के घर के पास एक मोर्टार का गोला फटा जिससे वह घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि रात भर हुई गोलाबारी में अग्रिम इलाकों में स्थित छह से ज्यादा गांव प्रभावित हुए और दो मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए।
मेंढर सेक्टर में गोलाबारी बहुत तेज थी।
अधिकारी ने बताया कि भारतीय सेना ने कड़ा जवाब दिया लेकिन पाकिस्तान में किसी के हताहत होने की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
उन्होंने बताया कि सीमा इलाकों में घबराए लोगों ने पूरी रात बंकरों और अन्य सुरक्षित स्थानों में गुजारी।
एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बालाकोट और मेंढर सेक्टरों में एलओसी पर छोटे हथियारों से गोलीबारी कर और मोर्टार के गोले दागकर बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन किया।
पाकिस्तान ने शनिवार को पुंछ जिले के किरनी और खारी करमारा क्षेत्रों में अग्रिम इलाकों को निशाना बनाया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2020 12:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

