विदेश की खबरें | पाकिस्तान पुलिस ने किया आत्मघाती हमलावर को वाघा सीमा के पास ढेर : अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की एजेंसियों ने मंगलवार को दावा किया कि उन्होंने वाघा सीमा के पास स्थित आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी) के पुलिस थाने पर एक संभावित हमला होने से पहले ही रोक लिया और आत्मघाती हमलावर को मार गिराया ।

लाहौर, 24 नवंबर पाकिस्तान की एजेंसियों ने मंगलवार को दावा किया कि उन्होंने वाघा सीमा के पास स्थित आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी) के पुलिस थाने पर एक संभावित हमला होने से पहले ही रोक लिया और आत्मघाती हमलावर को मार गिराया ।

सीटीडी के प्रवक्ता ने अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति ने यहां बुरकी रोड पर स्थित पुलिस थाने में सुबह घुसने का प्रयास किया।

यह भी पढ़े | अमेरिकी विश्वविद्यालय ने जैन अध्ययन के लिए पीठ की स्थापना की.

प्रवक्ता ने कहा, “जब वह सुरक्षा चौकी पर पहुंचा तो वहां तैनात सुरक्षा जांच अधिकारी से उसका नाम पूछा। आतकंवादी ने तत्काल सीटीडी अधिकारी पर अपनी पिस्तौल से गोली चलाई लेकिन उसका निशाना चूक गया। सीटीडी अधिकारी ने हमले का जवाब दिया और हमलावर मौके पर ही ढेर हो गया। मृतक की जांच करने पर उसके पास से आत्मघाती जैकेट मिला।”

उन्होंने कहा कि दो हथगोले और पांच कारतूस समेत एक पिस्तौल हमलावर के पास से बरामद हुई।

यह भी पढ़े | ईरान में फिर तबाही मचा रहा है कोरोना वायरस, 24 घंटों में 12,460 नए मामले.

उन्होंने कहा कि बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई।

प्रवक्ता ने कहा कि संदिग्ध के आकाओं को पकड़ने के लिए खोज अभियान शुरू किया गया है।

प्रवक्ता ने कहा, “यह स्पष्ट है कि वह एक आत्मघाती हमलावर था जिसे यदि रोका न जाता तो वह खुद को बुरकी पुलिस थाने में उड़ा देता। उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\